VIDEO: छेड़खानी के आरोप में कोचिंग संचालक को बंधक बनाया, पुलिस के सामने थूक चटवाया
बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले से एक कोचिंग संचालक को प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की मौजूदगी में भीड़ ने छेड़छाड़ से जुड़े मामले में कोचिंग संचालक से न केवल थूक चटवाया, बल्कि पीटते हुए गांवभर से मांफी भी मंगवाई। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है जैसे कहीं तालिबानी सजा दी जा रही हो।

मामला बेगूसराय में गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव का है। एक कोचिंग संचालक पर कुछ लोगों ने छेड़खानी का आरोप लगाया। पुलिस को बुलाया और फिर उस पर वर्दीवाला रौब दिखाया गया। उसे पीटते रहे और कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाते रहे। इससे भी मन नहीं भरा तो दरोगा ने पूरे गांव से माफी मांगने का भी फरमान सुना दिया। जहां भी लोगों ने उसे पीटा।

समस्तीपुर का है कोचिंग संचालक
बताया जा रहा है कि पिटने वाला यह कोचिंग संचालक समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र का रहना वाला है। उसका नाम राजेश कुमार यादव है। जानकारी ये भी सामने आई है कि उसे 50 हजार का जुर्माना भरने की सजा भी दी गई है। वीडियो को देख लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications