Bihar Politics: JDU के साथ सहनी आए तो ‘INDIA गठबंधन’ में किस तरह होगा सीटों का बंटवारा, क्या होंगे समीकरण?
Bihar News: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ, 'NDA बनाम INDIA' की सियासत तेज़ हो चुकी है। वहीं अब बिहार के सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि मुकेश सहनी (प्रमुख, विकसशील इंसान पार्टी) जदयू के साथ आ सकते हैं।
बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं, अभी इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। लेकिन महागठबंधन के सहयोगी दल अपने-अपने मुताबिक सीटों पर दावेदारी कर रहे हैं। कांग्रेस 10 लोकसभा सीटों पर दावेदारी कर रही है। राजद किसी भी हाल में जदयू से कम लोकसभा सीट लेने को तैयार नहीं है।

'INDIA गठबंधन' के सहयोगी दलों में शामिल सीपीआई और पार्टियां भी अपने हिसाब से टिकट पर दावेदारी कर रही हैं। अब सवाल यह उठता है कि अगर मुकेश सहनी की पार्टी सीएम नीतीश कुमार की सहयोगी बनती है तो, फिर बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे का गणित क्या होगा?
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए विकासशील इंसान पार्टी के प्रवक्त देव ज्योति ने कहा कि पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी पहले भी कह चुके हैं, जिनके साथ वह जाएंगे, उनकी जीत निश्चित है। जिसके खिलाफ जाएंगे उसे तन,मन और धन से हराएंगे। लोगों के बीच जाकर उन्हें संकल्प दिला रहे हैं, अपनी ताक़त का अहसास करा रहे हैं। जो पार्टी उचित सम्मान देगी उनके साथ जाएंगे।
बिहार में मुकेश सहनी अगर नीतीश कुमार के साथ आते हैं तो आगे की क्या रणनीति होगी, इस पर वन इंडिया हिंदी ने बातचीत में जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि नीतीश कुमार अच्छा काम कर रहे हैं, उनके काम से काफी नेता प्रभावित हैं। हमारे साथ जो आता है, उनका स्वागत है।
बिहार में इंडिया गठबंधन के तहत टिकट बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि सबकी सहमति से सुनियोजित तरीक़े से टिकट का बंटवारा होगा। सभी लोगों के साथ विचार विमर्श कर टिकट बंटेगा, ताकि किसी को कोई तकलीफड नहीं हो। आगामी चुनाव में हम लोग मज़बूती के साथ जीत दर्ज करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications