Bihar Crime News: पार्टी के बाद एक्सीडेंट कॉल... फिर मिला शव, पटना में सनसनीखेज मामला, स्कूटी-चप्पलें भी बरामद
ICICI Lombard Manager Death Patna: राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध और रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों के बीच दहशत और हैरानी दोनों फैला दी है। ICICI लोम्बार्ड के मैनेजर अभिषेक वरुण का शव एक खेत में स्थित कुएं से बरामद किया गया है।
अभिषेक बीते कुछ दिनों से लापता थे और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने के बाद पुलिस जांच तेज हो गई है और यह मामला अब हत्या, दुर्घटना या आत्महत्या तीनों कोणों से जांच के दायरे में है।

मौके से स्कूटी और चप्पलें बरामद, शव की पहचान पुख्ता
पुलिस को घटनास्थल के पास से एक स्कूटी और एक जोड़ी चप्पलें भी मिली हैं, जो मृतक अभिषेक वरुण की थीं। स्कूटी पर मौजूद नंबर प्लेट और चप्पलों की पहचान के आधार पर परिजनों ने शव की पुष्टि की, जिससे यह तय हो गया कि कुएं से बरामद किया गया शव अभिषेक का ही है।
CCTV फुटेज में आखिरी बार दिखे अकेले स्कूटी पर
घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज में अभिषेक रात 10:48 बजे स्कूटी से अकेले जाते हुए नजर आए हैं। वीडियो में वे नशे की हालत में प्रतीत हो रहे हैं। यह फुटेज जांच के लिए अहम माना जा रहा है।
फैमिली पार्टी के बाद रहस्यमय ढंग से लापता
जानकारी के मुताबिक, अभिषेक पटना के कंकड़बाग इलाके के निवासी थे और ICICI लोम्बार्ड की एक शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। रविवार रात वह रामकृष्ण नगर में परिवार के साथ एक पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी के बाद उनकी पत्नी और बच्चे घर लौट गए, जबकि अभिषेक वहीं रुक गए।रात लगभग 1 बजे उन्होंने पत्नी को कॉल कर कहा कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया और फिर उनका कोई पता नहीं चला... जब तक कि उनका शव बरामद नहीं हुआ।
पुलिस जांच जारी, हत्या या हादसा?
फिलहाल पुलिस हत्या और हादसा दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से मिले सुरागों को फॉरेंसिक जांच में शामिल किया जा रहा है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications