मालिक ने छुपकर देखी नौकर और पत्नी की शर्मनाक करतूत...
त्नी नौकर संग कमरे में पूरी तरह से निश्चिंत थी कि पति शहर से बाहर है। तभी पति खिड़की के पीछे से छुपकर सारी करतूत देखता रहा। फिर वो गुस्से से घर पहुंचा और नौकर की गला दबाकर दर्दनाक हत्या कर दी।
पटना। पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते के बीच जब वो आ जाता है तो रिश्तों की अहमियत दिन पे दिन खत्म होने लगती है और लोग इस अवैध संबंध की वजह से कुछ ऐसे काम कर देते हैं जिससे उन्हें पछताने के सिवाए और कोई रास्ता नजर नहीं आता। इसी तरह का एक मामला बिहार के पूर्णिया जिले में सामने आया है जहां मालिक की पत्नी का नौकर के साथ पिछले कई महीनों से अवैध संबंध चल रहा था। कई बार इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद भी हुआ लेकिन हर बार पत्नी बहाना बनाकर निकल जाती थी।

एक दिन पति ने अपनी आंखों से पत्नी की अश्लील हरकत देख ली। जिसमें वो बंद कमरे में नौकर के साथ आपत्तिजनक हालत में जिस्म का खेल खेल रही थी। जिसे देखते ही पति गुस्से से आग बबूला हो गया और नौकर की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद पति ने उसकी लाश को सुनसान जगह जाकर दफना दिया। जब नौकर के परिवार वाले उससे अपने बेटे के बारे में पूछने लगे तो वो उन लोगों को घुमाने लगा। कभी उसे गुवाहाटी जाने की बात करता तो कभी लखनऊ, जिसे सुनने के बाद उन्हें उस पर शक हो गया और लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिर पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल करनी शुरू की। पूछताछ के लिए मालिक को हिरासत में लिया जिसके बाद अवैध संबंध में नौकर की हत्या की बात सामने आई और उसके कंकाल को कब्र से खोदकर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के पूर्णिया जिले का है जहां का रहने वाला दिलीप चौधरी दुकान चलाता था और उनकी दुकान पर रहने वाला नौकर घनश्याम उनके घर आया जाया करता था। इसी दौरान उनकी पत्नी और नौकर के बीच प्रेम हो गया। दोनों शारीरिक संबंध बनाने लगे। जब कभी दिलीप दुकान में माल भरने के लिए बाहर जाता तो नौकर उसकी पत्नी के साथ रात भर घर में रहता था। जब इस बात की जानकारी उसे हुई तो पति-पत्नी में जमकर विवाद हुआ। लेकिन पत्नी के द्वारा नौकर के रहने की बात नहीं कबुली गई। देखते-देखते कई महीने बीत गए, दोनों में विवाद बढ़ता गया। फिर एक दिन पत्नी की हकीकत जानने के लिए पति ने एक साजिश रची और झूठा बहाना बनाते हुए शहर से बाहर जाने की बात बताई।

पत्नी नौकर संग कमरे में पूरी तरह से निश्चिंत थी कि पति शहर से बाहर है। तभी पति खिड़की के पीछे से छुपकर सारी करतूत देखता रहा। फिर वो गुस्से से घर पहुंचा और नौकर की गला दबाकर दर्दनाक हत्या कर दी। वहीं पत्नी के साथ मारपीट करते हुए जुबान बंद रखने की भी बात कही। फिर रात को सुनसान जगह दफनाते हुए इस कहानी का द एंड कर दिया। लेकिन नौकर के परिवार वाले उसे खोजते-खोजते वहां पहुंच गए और उसे अपने बेटे के बारे में पूछने लगे।
लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो नौकर के परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे और अपने बेटे के लापता हो जाने की बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की और इस मामले में नौकर के मालिक दिलीप को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस के द्वारा जब सख्ती से पेश आया गया तो दिलीप नें सारी सच्चाई बता दी। जिसके बाद नौकर की लाश को कब्र से खोदकर निकाला गया और आरोपी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जाने लगी।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी निशांत तिवारी ने बताया, नौकर और मालिक की पत्नी के बीच चल रहे इस अवैध संबंध के कारण मालिक ने नौकर को रंगे हाथ पकड़ा और उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पूछताछ के दौरान ये खुलासा हुआ और आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने नरकंकाल के रूप में घनश्याम का शव भी बरामद कर लिया और जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर ट्रायल चलाया जाएगा और हत्यारे को सजा दिलाई जाएगी।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications