Bihar से बाहर रहने वाले मतदाताओं के लिए अलर्ट! ऑनलाइन ऐसे करें वोटर डिटेल्स अपडेट, नहीं तो कट सकता है नाम
How to update Bihar voter details online: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत राज्य के सभी पात्र मतदाताओं को अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने, पहले से मौजूद विवरणों को अपडेट करने और किसी भी प्रकार की त्रुटियों को सुधारने का मौका दिया जा रहा है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया के दौरान हर मतदाता को निर्धारित फॉर्म भरते समय आवश्यक दस्तावेज भी जमा करने होंगे।
इस अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए BLO घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और फॉर्म भरवा रहे हैं। लेकिन बिहार से बाहर रह रहे लाखों प्रवासी मतदाताओं के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया मुमकिन नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा शुरू की है। अब कोई भी मतदाता मोबाइल या लैपटॉप से कहीं से भी, कभी भी अपने वोटर डिटेल्स अपडेट या दर्ज कर सकता है वो भी बिना किसी दफ्तर गए। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ आसान चरणों का पालन करते अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भर सकते हैं और अपने वोटर डिटेल्स को समय रहते अपडेट कर सकते हैं।

घर बैठे ऑनलाइन अपडेट करें वोटर डिटेल्स
अब किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। आप घर बैठे मोबाइल से ही अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट 🔗 https://voters.eci.gov.in पर जाएं
ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें? - स्टेप बाय स्टेप गाइड
- 'https://voters.eci.gov.in' Google पर सर्च करें और इस पर क्लिक करें
- Fill Enumeration Form Online बटन पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर या EPIC नंबर डालकर OTP से लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर फॉर्म खुलने के बाद - नाम, जन्मतिथि, पता आदि भरें।
- एक सादे सफेद कागज़ पर हस्ताक्षर या बाएं हाथ के अंगूठे का निशान बनाएं, उसकी स्पष्ट फोटो खींचें और अपलोड करें।
- घोषणा (Declaration) पढ़ें और सहमति बॉक्स चेक करें।
- सभी जानकारी Preview में जांचें और Submit Enumeration Form पर क्लिक करें।
- फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने पर SMS द्वारा सूचना प्राप्त होगी।
- फोटो व दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- मोबाइल से दस्तावेज़ों की फोटो लें और अपलोड करें।
- दस्तावेज़ भी सफलतापूर्वक जमा हो जाएंगे।
महत्वपूर्ण बात
- अगर आप जरूरी दस्तावेज़ साथ में देते हैं, तो आपका आवेदन तेज़ी से प्रोसेस किया जाएगा।
- दस्तावेज़ न होने की स्थिति में ERO (निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी) स्थानीय जांच या अन्य प्रमाणों के आधार पर निर्णय लेंगे।
ये भी पढ़ें Bihar Voter List Revision: संशोधन के बाद अब तक हटाए गए 35.6 लाख नाम, लाखों मृतकों के नाम भी दर्ज थे
2003 की मतदाता सूची देखने के लिए जाएं
https://voters.eci.gov.in/bh_2003_eroll
25 जुलाई 2025 तक ही मिलेगा मौका
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अपने विवरण अपडेट करने, नया नाम जुड़वाने या त्रुटियां सुधारने का यह बहुत ही अहम मौका है। लेकिन यह सुविधा हमेशा के लिए उपलब्ध नहीं है। निर्वाचन आयोग ने इसकी अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025 निर्धारित की है।
इसका मतलब है कि यदि आपने तय तिथि तक फॉर्म नहीं भरा या आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए, तो आपकी जानकारी अद्यतन नहीं मानी जाएगी। इससे यह भी संभव है कि आपका नाम आगामी मतदाता सूची से हटा दिया जाए, और आप अपने लोकतांत्रिक अधिकार-वोट देने-से वंचित हो जाएं।
ये भी पढ़ें Bihar SIR: बिहार वोटर रिवीजन को लेकर विपक्ष ही नहीं, BJP की भी बढ़ी चिंता, क्यों बेचैन हुआ पार्टी नेतृत्व?
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications