Bihar Voter List Revision: संशोधन के बाद अब तक हटाए गए 35.6 लाख नाम, लाखों मृतकों के नाम भी दर्ज थे

Bihar Voter List Revision: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्‍य के वोटरों की लिस्‍ट के गहन संशोधन का कार्य सुर्खियों में बना हुआ है। बिहार में चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दलों को एक झटका देने वाली खबर अब सामने आई है। चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के तहत अब तक बिहार में वोटर लिस्‍ट से कम से कम 35 लाख नाम हटाए जा चुके हैं।

चुनाव आयोग (ईसी) ने कहा है कि बिहार में मसौदा मतदाता सूची के प्रकाशन के समय तक यह अनुमानित संख्या है। चुनाव आयोग विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के दौरान एकत्र किए गए विवरणों के आधार पर यह फैसला लिया गया है। यह संशोधन बिहार विधानसभा चुनावों से पहले किया जा रहा है, जो अक्टूबर-नवंबर में होने वाले हैं।

Bihar Voter List Revision

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के संशोधन को लेकर विपक्ष ने कड़ी आलोचना की है, और यह मामला सर्वोच्च न्यायालय तक भी पहुंच गया है। विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं।

चुनाव आयोग के सर्वे में चौंकाने वाले हुए खुलासे

आयोग ने बताया कि दो दौर के घर-घर जाकर किए गए सर्वेक्षणों के बाद, 88.18% यानी 6.6 करोड़ मतदाताओं ने अपने enumeration फॉर्म जमा कर दिए हैं। जिन वोटरों के नाम हटाए गए हैं या तो वे मृत पाए गए हैं, अन्य स्थानों पर चले गए हैं, या दो स्थानों पर पंजीकृत पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन कारणों से अब तक 6.6 करोड़ में से 35 लाख (लगभग 5%) नाम हटा दिए गए हैं।

12.5 लाख वोटर्स की मौत हो चुकी है

चुनाव आयोग ने कहा कि अस्वीकृत/हटाए गए लोगों में 12.5 लाख मतदाता (1.59%) शामिल हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनके नाम अभी भी सूची में हैं; 17.5 लाख मतदाता (2.2%) बिहार से स्थायी रूप से बाहर चले गए हैं; और 5.5 लाख (0.73%) दो स्थानों पर पंजीकृत पाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+