Voter List में दो जगह तो नहीं है आपका नाम? तुरंत ऐसे चेक करें, जानिए सुधार की पूरी प्रक्रिया

How to check dual voter id in bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का मुद्दा इस बार सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक बड़ा सियासी विवाद बन गया है। दावा किया जा रहा है कि करीब 60 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिनमें मृतक मतदाता और दो-दो जगह दर्ज नाम वाले लोग शामिल हैं। विपक्षी दल इसे 'वोट चोरी' की साजिश करार दे रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग का कहना है कि यह हर चुनाव से पहले की जाने वाली सामान्य प्रक्रिया है।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को लेकर मचे इस राजनीतिक घमासान के बीच पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव तथा बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास दो-दो वोटर कार्ड होने का मामला सामने आया है। इस पर चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आयोग ने आम मतदाताओं को भी सलाह दी है कि वे समय रहते अपने नाम की स्थिति जांच लें। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि कैसे पता करें कि आपके नाम पर दो-दो वोटर कार्ड हैं और इसे कैसे ठीक कराया जा सकता है।

How to check dual voter id in bihar

आपके नाम पर दो वोटर कार्ड? ऐसे करें चेक

आपके नाम पर दो-दो वोटर कार्ड दर्ज हैं या नहीं, इसे पता करने के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन जांच कर सकते हैं। यह प्रक्रिया न सिर्फ आसान है, बल्कि चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध टूल्स के जरिए आप पूरी डिटेल देख सकते हैं। यहां स्टेप-बाय-स्टेप तरीका दिया गया है

1. बिहार CEO पोर्टल से जांच
🔗 https://ceoelection.bihar.gov.in/searchinroll.html
इस पोर्टल पर आपको Search in PDF और Search in E-Roll - दो विकल्प मिलेंगे।

Search in PDF

  • अपने विधानसभा क्षेत्र का चुनाव करें।
  • वोटर लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • पीडीएफ में नाम या EPIC नंबर (वोटर कार्ड नंबर) से सर्च करें।
  • अगर आपका नाम एक से ज्यादा जगह दर्ज है, तो यह यहां दिख जाएगा।

Search in E-Roll

इस पर क्लिक करते ही आप सीधे राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) पर पहुंच जाएंगे।

यहां दो तरीके हैं

Search by Details: नाम, पिता/पति का नाम, उम्र, राज्य, जिला और निर्वाचन क्षेत्र भरें।

Search by EPIC: वोटर कार्ड नंबर डालें।

मोबाइल नंबर से भी खोज संभव है, अगर आपने पहले रजिस्टर्ड किया हो।

ये भी पढ़ें शकुन रानी को डबल वोटर बताकर मुश्किल में फंसे राहुल गांधी, कर्नाटक सीईओ ने Voter धोखाधड़ी मामले में नोटिस भेजा

2. सीधे ECI पोर्टल से जांच
🔗 https://electoralsearch.eci.gov.in/

  • यहां भी ऊपर बताई गई Search by Details और Search by EPIC दोनों सुविधाएं हैं।
  • यह राष्ट्रीय स्तर पर खोज करता है, इसलिए यदि आपका नाम किसी दूसरे राज्य या क्षेत्र में भी दर्ज है, तो यहां तुरंत पता चल जाएगा।

डुअल एंट्री मिलने पर क्या करें?

अगर खोज में यह पता चलता है कि आपका नाम एक से अधिक जगह दर्ज है या आपके पास दो वोटर कार्ड हैं, तो घबराएं नहीं। चुनाव आयोग इसके लिए समाधान देता है।

  • Form-7 भरें: यह फॉर्म वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए है। इसे आप ऑनलाइन भर सकते हैं या प्रिंट लेकर भरकर जमा कर सकते हैं।
  • BLO से संपर्क करें: अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को डुअल एंट्री के बारे में बताएं और आवश्यक दस्तावेज दिखाएं।
  • सत्यापन प्रक्रिया: चुनाव आयोग आपके दस्तावेज देखकर एक एंट्री को रद्द कर देगा।

ये भी पढ़ें Tejashwi Yadav ने दो वोटर आईडी कार्ड विवाद पर दी सफाई, चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया पर फिर दागे तीखे सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+