Bihar News: प्रदेश के नए शिक्षा मंत्री का कैसा रहा है इतिहास, जानिए उनके बारे में कुछ ख़ास

New Education Minister Of Bihar: बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर नीतीश कैबिनेट में बदलाव किया गया है। विवादों से घिरे रहने वाले मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर को शिक्षा मंत्री के पद से किनारे करते हुए गन्ना विभाग की ज़िम्मेदारी दी गई है।

प्रो. चंद्रशेखर की जगह पर अब आलोक मेहता को शिक्षा मंत्री की ज़िम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि राजद के दिग्गज नेताओं में आलोक मेहता को शुमार किया जाता है। उनकी शैक्षणिक योग्यता भी शानदार है। ग़ौरतलब है कि उन्होंने तत्काल प्रभाव से शिक्षा मंत्री की ज़िम्मेदारी भी ले ली है।

history of the new education minister of bihar alok kumar mehta news story in hindi

आपको बता दें कि इससे पहले आलोक मेहता राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री की ज़िम्मेदारी निभा रहे थे। वहीं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तो आइए जानते हैं, प्रदेश के नए शिक्षा मंत्री की शैक्षणिक योग्यता, परिवार और इतिहास कैसा रहा है।

आलोक कुमार मेहता मौजूदा समय में समस्तीपुर के ज़िला के उजियारपुर विधानसभा से विधायक हैं। 7 देशों का दौरा कर चुके आलोक कुमार मेहता के शिक्षा की बात करें तो उन्होंने इंडस्ट्रीयल एण्ड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।

साल 2009 में आलोक कुमार मेहता ने अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में बतौर अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक 6 दिनों का दौरा अमेरिका दौरा किया था। राष्ट्रीय जनता दल में आलोक मेहता की अच्छी पैठ है। साल 2002-2003 तक उन्होंने युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय सचिव की ज़िम्मेदारी निभाई। इसके बाद साल 2003-2004 तक उन्होंने युवा राष्ट्रीय जनता दल में राष्ट्रीय महासचिव की ज़िम्मेदारी को अंजाम दिया।

साल 2004-2005 में उन्हें बिहार युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई। इसके बाद उन्होंने साल 2005 से 2016 तक युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी संभाली। अब वह राजद से विधायक होने के साथ ही मंत्री की भी कुर्सी संभाल रहे हैं।

आलोक मेहता को कई बार सियासी धरना और आंदोलन के दौरान सलाखों की हवा भी खानी पड़ चुकी है। उनके परिवार की बात करें तो उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे और एक बेटी है। इसके साथ ही कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से भी उनका नाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+