बिहार में Heat Wave Alert जारी, प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में मरीज़ों के लिए बेड रिज़र्व रखने के आदेश
Gaya DM Meeting News: गया डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने हीट वेव अलर्ट के मद्देनज़र जिला के वरिय अधाकारियों और स्वस्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के साथ बैठक की, उन्होंने कहा कि साल 16 जून 2019 में हीटवेव की वजह से कुछ लोगों की जान चली गई थी। इस साल भी मौसम विभाग की तरफ़ अगले 5 दिनों तक तेज़ गर्मी की वजह से हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
गया डीएम त्यागराजन एसएम ने हीट वेव अलर्ट के मद्देनज़र सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों पूरी तरह से अलर्ट मोड में रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि रात के वक्त भी तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है। वहीं डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी अस्पतालों और एंबुलेंसों में भी आइस पैक मौजूद रखना सुनिश्चित करें।

डॉ त्यागराजन एसएम ने कहा कि अस्पतालों में डीप फ्रीजर, ORS, पारासिटामोल इत्यादि की चीज़ों का मुकम्मल इंतज़ाम रखा जाए। सभी आशा और ANM के पास पर्याप्त मात्रा में ORS पैकेट और पारासिटामोल रहे, इस बात का खास ध्यान रखा जाए। सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड रिजर्व रखने के भी निर्देश दिए।
डीएम की बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कहा कि अपने स्तर से भी लोगों तक हीटवेव से बचाव संबंधित जागरूकता लाएं। क्या करें और क्या ना करें लोगों को जरूर बताएं। आने वाले 4 से 5 दिनों तक पूरी तरह अलर्ट मोड में काम करें।
नगर निकाय के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बड़े बड़े आकार वाले कम से कम दो कमरा 24 घंटे के अंदर चिन्हित करें। इसके साथ ही वहां पर्याप्त संख्या में वाटर कूलर और बेड की व्यवस्था रखें ताकि विपरीत परिस्थिति में उस कमरे का इस्तेमाल करें।
हीटवेव के दौरान सभी पीएचसी पूरी तत्परता से समुचित इलाज करें। विशेष परिस्थिति के बाद ही मरीज को रेफर करें, नहीं तो अपने अस्पताल में ही उनका इलाज करें। अक्सर यह देखा गया है कि बिना किसी वजह के मरीजों को रेफर करने के दौरान गोल्डन टाइम खत्म हो जाता है। इस वजह से उनकी मौत हो जाती है।
सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पारा मेडिकल स्टाफ प्रखंड स्वास्थ्य मैनेजर अपने अपने प्रखंडों में उपस्थिति सुनिश्चित रखें, इसके साथ ही छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें। वहीं जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को स्वास्थ्य विभाग के तमाम पदाधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टी 19 जून तक रद्द करने का निर्देश दिया ताकि अच्छे ढंग से मरीजों को इलाज हो सके।
सभी प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने अस्पतालों में हीटवेव से आने वाले मरीजों को इलाज करें। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा नगर निकाय के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सुबह-सुबह कचरा उठाओ वाले वाहनों में हीटवेव से बचाव संबंधित माइकिंग करवाते रहें। गया जिला पदाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक घर से नहीं निकलने की कोशिश करें।












Click it and Unblock the Notifications