युवक को शादी के दौरान फायरिंग करना पड़ा महंगा, हाथ को छेदते हुए प्राइवेट पार्ट में लगी गोली, हुई मौत
Harsh Firing During Wedding Ceremony: समारोह के दौरान हर्ष फ़यारिंग के दौरान हादसे के कई मामले सामने आ रहे हैं। हर्ष फायरिंग से लोग ज़ख्मी हो रहे हैं, जान जा रही है। फिर भी लोग बाज़ नहीं आ रहे हैं।

Harsh Firing In Chapra: बिहार के कई ज़िले से आए दिन हर्ष फायरिंग के दौरान हादसे की खबर देखने को मिल रही है। ताज़ा मामला छपरा ज़िले का है, जहां एक युवक फायरिंग की वजह से हादसे के शिकार हो गया उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शादी समारोह में मातम पसर गया।
ग्रामीणों की मानें तो युवक की जान अपनी ही राइफल से गोली लगने से हुई है। बारात में युवक फायरिंग कर रहा था। इस दौरान राइफल फंस गया और युवक के हाथ को छेदते हुए गोली प्राइवेट पार्ट में लगी। आनन फानन में लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सर्विस सरेया गांव (जलालपुर थाना क्षेत्र) में यह हादसा हुआ, स्थानी लोगों ने बताया कि रजौली गांव (बनियापुर थाना क्षेत्र) के रहने वाले रमेश अपनी ही लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर रहा था। छपरा सदर अस्पताल डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने पर उसके परिजन शव पोस्टमॉर्टम कराए बिन ही लेकर गए।
रजौली (बनियापुर थाना क्षेत्र) से सोनू यादव की बारात सर्विस सरेया गांव (जलालपुर थाना क्षेत्र) के रहने वाले राजकिशोर यादव के यहां आई थी। जयमाला के दौरान बारातियों ने हर्ष फायरिंग की, इसी दौरान राइफल में गोली फंसी। राइफल से गोली निकालने के क्रम में ही हादसा हो गया।
पिंटू कुमार (थाना प्रभारी, जलालपुर) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सर्विस सरेया में गांव में रजौली गांव से बारात आई थी। रमेश यादव की गोली लगने से मौत हुई है, पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications