Pachveer Case: बेगूसराय जिले में हुई मासूमों से दरिंदगी की Ground Report, हैवानियत की सारी हदें की पार
Begusarai जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। साहेबपुर कमाल प्रखंड में दो बच्चियों के साथ हुए दरिंदगी मामले में ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

Pachveer Begusarai News: बिहार के बेगूसराय में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत देख आपकी भी रूह कांप जाएगी। सदर अस्पताल में दो बच्चियों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में 6 साल की मासूम के बगल में 10 साल की उसकी दोस्त भर्ती है। इन दोनों बच्चियों के साथ बदमाशों ने दरिंदगी की इंतहा कर दी है। अस्पताल जाकर आप बच्ची को देखेंगे तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। छह साल की मासूम के बदन पर दांत काटने के निशान, नाक के अंदर जमा हुआ खून, आंख में चोट के लाल धब्बे, खून से भींगते हुए कपड़े।

दरिंदगी का शिकार हुई 10 साल की बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान हैं, उसका गाल को बुरी तरह से काट है। डॉक्टरों ने बच्ची का पूरा चेहरा सफेद पट्टी से ढक कर रखा है। इस मंज़र को देखने के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वह आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बच्चियों की तीमारदारी में लगे परिजनों ने कहा कि बच्चियों को इस तरह से नोचा है जैसे कोई आवारा कुत्ता इंसान को नोचता है। गाल को इस तरह काटा कि बच्ची के दांत दिखने लगे हैं। डॉक्टर टांके नहीं लगा पा रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

बेगूसराय ज़िले के साहेबपुर कमाल प्रखंड का यह पूरा मामला है, होली के दिन दोपहर में विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने वाली दो बच्चियों के साथ दरिंदों ने हैवानियत की। दोनों बच्ची गांव के ही सरकारी स्कूल में झूला झूलने गई थी। वहां चार लोग पहले से मौजूद थे। सोहन कुमार (उर्फ़ छोटू महतो) बच्ची के पास पहुंचा और जबरदस्ती करने लगा। वहीं पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव के एक आदमी ने कहा कि तुम्हारी बच्ची को किसी ने मारकर फेंक दिया है। इसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंची और बच्ची को जख्मी हालत में डॉ. मुस्तफा के पास ले गई।

.
डॉ. मुस्तफा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि उनके पास दो बच्ची जख्मी हालत में लाई गईं थीं। एक बच्ची का गाल कटा हुआ था, उसके दांत तक दिख रहे थे। वहीं दूसरी बच्ची को तेज़ ब्लीडिंग हो रही थी। दोनों बच्चियों की हालत नाजुक देखते हुए डॉ. मुस्तफा ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंची और दोनों बच्चों को अस्पताल ले गई। वहीं इस पूरे मामले में योगेन्द्र कुमार (पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय) ने कहा कि चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बबलू कुमार, सोहन कुमार, गोविन्द महतो और हरदेव कुमार पर रेप का आरोप लगा है। बबलू कुमार और सोहन कुमार को पुलिस गिरफ़्तार कर चुकी है। घटना के कुछ देरा बाद ही सोहन कुमार ( छोटू महतो) को नशे की हालत में गिरफ़्तार किया गया था। दूसरी गिरफ़्तारी बबलू कुमार की हुई। सोहन और बबलू चचेरे भाई हैं। बबलू कुमार के पिता ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उनके बेटे ने कोई रेप नहीं किया है। वह बजरंग दल से जुड़ा हुआ है। पेशे से पत्रकार है, ऐसा काम नहीं कर सकता है। वहीं साजन कुमार (संयोजक, बजरंग दल, साहेबपुर कमाल प्रखंड) ने कहा कि बबलू बजरंग दल का सदस्य नहीं है, उसे सिर्फ पत्रकार के तौर पर जानते थे।

योगेन्द्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच में बच्ची के रेप की पुष्टि हुई है, स्पीडी ट्रायल कराने की पूरी कोशिश की जा रही है। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फॉरेंसिंक टीम को जांच में लगाया गया है। वहीं एसडीपीओ, बलिया के नेतृत्व में टीम का गठन कर जल्द से जल्द जांच पूरा करने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीणों की मानें तो सभी आरोपी शराब और नशीले पदार्थ की सप्लाई का काम करते हैं। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बाताया कि दोनों बच्चियों की हालत में पहले से सुधार है। वहीं ग्रामीणों में काफी नाराज़गी है, वह लगातार बच्चियों को इंसाफ़ दिलाने की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Aadhar Card का लिया नंबर और लगवाया अंगूठा, गांव के कई लोगों को चूना लगाकर फरार हुआ शातिर












Click it and Unblock the Notifications