Aadhar Card का लिया नंबर और लगवाया अंगूठा, गांव के कई लोगों को चूना लगाकर फरार हुआ शातिर

ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि समाज में जागरुकता अभियान चलाने की ज़रूरत है।

Aadhar Card Fraud In The Name of Kisan Nidhi Samman Yojana Details In Hindi


Samastipur News: अब ज़रूरी दस्तावेज़ों में Aadhar Card का इस्तेमाल ज़्यादा हो गया है। ज्यादातर काग़ज़ी कार्रवाई के लिए लोगों को आधार कार्ड की ज़रूरत पड़ती है। आधार कार्ड के ज़रिए एक तरफ़ लोगों के काम आसानी से हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ़ ज़रा सी लापरवाही होने पर नुकसान भी हो रहा है। शातिर आधार कार्ड के ज़रिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ताज़ा मामला बिहार के समस्तीपुर ज़िले का है, जहां किसान निधि सम्मान कार्ड के नाम पर शातिर ने ग्रामीणों के खाते से पैसे उड़ा लिए। दरअसल पतसिया गांव (मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र) में एक योजना के नाम पर ग्रामीणों का आधार कार्ड लिया और अंगूठा लगवाकर उनके खाते से रुपये की निकासी कर ली।

पतसिया गांव के लोगों ने बताया कि एक युवक आया और कहा कि वह प्रखंड कार्यालय से आया है। किसान निधि राशि के बारे में ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने खाते में राशि नहीं आने की शिकायत की तो, युवक ने आधार कार्ड मांगे और सभी मोबाइल डिवाइस पर अंगूठा लगवाने लगा। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों के खाते से पैसे निकासी की संदेश आने शुरू हुए। ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों ज्यादा शिक्षित नहीं हैं, इसलिए शातिरों का शिकार बन जाते हैं। गांव में प्रशासन की तरफ़ से जागरुकता अभियान चलाई जानी चाहिए, ताकि इस तरह के फ्रॉड से बच सकें।

Aadhar Card Fraud In The Name of Kisan Nidhi Samman Yojana Details In Hindi

ग्रामीणों ने बताया कि एके के खाते से 15 हज़ार, एक के खाते से 10 हज़ार और एक के खाते से साढ़े तीन हज़ार रुपये निकलने के संदेश प्राप्त हुए। इस तरह गांव के कई लोगों के खाते से रुपये की निकासी कर ली गई। पैसे शिकायत कायत निकलने के बाद ग्रामीणों को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उन्होनें सारी जानकारी पुलिस को दी। मोहिउद्दीन नगर थाना में ठगी की शिकायत दर्ज की गई। इस मामले में थाना अध्यक्ष ने कहा की पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 'अजब-ग़ज़ब शादी', प्रेमिका से भाग रहा था प्रेमी, युवती करती रही पीछा, पुलिस ने करवाई शादी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+