बिहार: शादी करने पहुंचा दूल्हा सो गया गोद में तो दुल्हन ने कहा 'मैं नहीं करूंगी इससे शादी'

दूल्हे की इस हरकत को देख दुल्हन और उसके घरवाले इस शादी से इनकार कर गए। फिर गांव के लोगों की एक पंचायत बैठी जिसमें लड़की के घरवाले तो मान गए लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया।

पटना। शादी में शामिल हुए सभी लोगों की निगाह मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन की ओर होता है। जहां लड़का-लड़की रिवाजों को पूरा करते हुए एक दूसरे के साथ सात फेरे लेते हैं और साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। लेकिन अगर इन सभी रिवाजों को पूरा किए बगैर ही दूल्हा दुल्हन की गोद में सो जाए तो देखने वालों का हाल क्या होगा? इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बिहार के मोतिहारी जिले के मुसाफिर थाना क्षेत्र के महंगुआ गांव में देखने को मिला। जहां शादी के लिए सिर पर सेहरा बांध पहुंचा दूल्हा शादी के मंडप में ही दुल्हन की गोद में सो गया। तो दूल्हे की इस हरकत को देख दुल्हन और उसके घरवाले इस शादी से इनकार कर गए। फिर गांव के लोगों की एक पंचायत बैठी जिसमें शादी की बात कही गई, लड़की के घर वाले तो इस शादी के लिए राजी हो गए लेकिन लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया।

बिहार: शादी करने पहुंचा दूल्हा सो गया गोद में तो दुल्हन ने कहा 'मैं नहीं करूंगी इससे शादी'

लड़की का कहना था कि लड़के को मिर्गी आती है। इस बात को सुनने के बाद लड़के पक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां लड़के और लड़की के घर वालों के बीच समझौता करवाया गया लेकिन शादी नहीं हो सकी। जानकारी के मुताबिक मोतिहारी जिले में महंगुआ गांव के रहने वाले गणेश साहनी ने अपनी बेटी की शादी के लिए जिले के ही सपही गांव के रहने वाले शिवदयाल सहनी के बेटे राजकुमार सहनी को पसंद किया था। लड़का पसंद आने के बाद ही दोनों पक्षों ने शादी तय की थी। जिसके बाद मंगलवार की शाम बैंड बाजे के साथ शिवदयाल साहनी अपने बेटे राजकुमार की बारात लेकर गणेश सहनी के दरवाजे पर पहुंचे। लेकिन बारातियों के स्वागत के बाद जब शादी की बारी आई तो लड़के को शादी के मंडप में लाया गया। शादी की रस्मो रिवाज अभी ठीक से शुरू ही नहीं हुई थी कि लड़का दुल्हन की गोद में सो गया।

लड़के के सो जाने के बाद सभी उसे उठाने की कोशिश करते रहे पर वो नहीं उठा। तो शादी देखने पहुंचे लोगों ने उसे मिर्गी की बीमारी से ग्रसित बताया। जिसे सुनने के बाद लड़की और उसके घरवाले शादी से मुकर गए और लड़के वाले से दहेज में दिया सामान वापस मांगने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद काफी बढ़ गया और आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। जिसके बाद गांव के लोगों ने एक पंचायत बैठाई जिसमें समझौते की बात होने लगी। गांव वालों के समझौते के बाद लड़की वाले इस शादी के लिए राजी हो गए लेकिन लड़की शादी से मुकर गई। फिर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा होने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+