गोपालगंजः वर्क फ्रॉम होम कर रहे बेटे को पिता ने उतार दिया मौत के घाट, शराब के नशे में था धुत

गोपालगंज। बिहार के गोपालगजं जिले के नगर थाना के रामनरेश नगर वार्ड नंबर 26 में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहांएक पिता ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। पिता आर्मी से रिटायर्ड है और उसने शराब के नशे में धुत होकर उससे अपने लाइसेंसी हथियार से हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक बेटा 26 वर्षीय राजू सिंह इंजीनियर था और वर्क फ्रॉम होम के तहत घर पर ही रहकर काम करता था। आरोपित पिता शंभूनाथ सिंह उचका गांव थाना क्षेत्र के झिरवा गांव का रहने वाला था।

gopalganj father did murder of his engineer son

वहीं मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि घर में पिता-पुत्र और मां थी और एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पिता को भी चोट आई है और वो नशे में धुत था। इंस्पेक्टर ललन कुमार ने कहा कि पुलिस फिलहाल हर पहलू पर जांच कर रही है और जांच के बाद घटना का खुलासा करेगी।

हत्या का आरोपित पिता और रिटायर्ड आर्मी का जवान शंभूनाथ सिंह नशे में इस तरह धुत था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। आरोपित पिता ने कहा कि उसने खुद अपने बेटे की गोली मारकर हत्या की है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि गोलीबारी की वजह क्या है। पुलिस आरोपित पिता का सदर अस्पताल में इलाज करवा रही है। गोलीबारी की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

वहीं बिहार के समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के भोला टॉकीज चौक इलाके में किराये के मकान में रह रहे युवक ने खुदकुशी कर ली। मृतक युवक डिग्री पार्ट वन का छात्र था और वह समस्तीपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र ने कमरा बंद कर पंखे से लटक कर जान दे दी। मृतक युवक की पहचान सुशील कुमार के रूप में की गई है, वह जोक विथान थाना क्षेत्र के सीमा गांव का रहने वाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+