भैया-भैया कहकर चिल्लाती रही 14 साल की लड़की, दरिंदे करते रहे ये गंदा काम

Recommended Video

    Bihar girl Gang raped by 4 people in Chapra । वनइंडिया हिंदी

    पटना। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ताजा मामला बिहार के छपरा जिले में प्रकाश में आया है एक नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप की ऐसी घटना को अंजाम दिया गया जिसे देखने के बाद सभी का रूह कांप उठा। बीमार लड़की देर शाम शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तभी पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के 4 लोगों ने उसे मुंह दबाते हुए सुनसान जगह ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

    बीमार बच्ची मांगती रही रहम की भीख

    बीमार बच्ची मांगती रही रहम की भीख

    वहीं लड़की बार बार दरिंदों को भैया भैया कह कर छोड़ देने की बात कह रही थी लेकिन दरिंदे ना तो उसकी बीमारी की परवाह कर रहे थे और ना ही भैया जैसे पवित्र शब्द का। बारी बारी से चारों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जिस दौरान वह बेहोश हो गई फिर सभी उसे छोड़कर फरार हो गए। उसी दौरान बारिश आ गया जिससे लड़की होश में आई और अपने परिवार वालों के पास पहुंची तथा अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी बताई जिसके बाद उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया और मामले की जानकारी नजदीकी थाने को देते हुए चारों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।

    बारिश के कारण होश में आई लड़की अपने घर पहुंची

    बारिश के कारण होश में आई लड़की अपने घर पहुंची

    मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के छपरा जिले के कोपा थाना क्षेत्र का है जहां की रहने वाली 14 वर्षीय एक नाबालिक लड़की अपने घर से बाहर शौच के लिए निकली थी तभी गांव के ही चार मनचले लड़कों ने उसे अगवा कर सुनसान खेत में ले गए जहां उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। वही घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। फिर बारिश के कारण होश में आई लड़की अपने घर पहुंची और परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी जिससे तुरंत इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम लाया गया और मामले की जानकारी नजदीकी थाने को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर गांव के ही चार लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    घर में शौचालय न होने के चलते बनी दरिंदों का शिकार

    घर में शौचालय न होने के चलते बनी दरिंदों का शिकार

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया की पूछताछ के दौरान लड़की ने गांव के ही रहने वाले चार लड़कों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है उसका कहना है कि जब वह घर से सोच के लिए निकली थी तभी पहले से ही घात लगाए बैठे सभी मनचले उसे मुंह दबाते हुए सुनसान खेत में ले गए और वहां बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे थे।जब हमारे द्वारा इस बात का विरोध किया गया और उन्हें बीमारी का हवाला देते हुए भैया भी कहा गया लेकिन हवस में अंधे दरिंदे हमारी एक ही नहीं सुनी और अपनी हवस मिटाने के बाद फरार हो गए। घर में शौचालय नहीं होने के कारण शौच के लिए बाहर जाना पड़ता था और लगातार लड़के उसके साथ अश्लील हरकत भी करते थे लेकिन कल उन लोगों ने दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+