Gaya News: स्कूल के प्राचार्य के छात्रों के पैसा वसूली वायरल वीडियो मामले में जांच टीम गठित

Gaya News: बिहार में शिक्षा व्यवस्था पर आये दिन सवाल उठते रहे हैं। कहीं मीड डे मील में ख़राबी तो कहीं स्कूल में शिक्षक की मनमानी की ख़बर देखने को मिलती है। ताज़ा मामला बिहार के गया ज़िले का है, जहां 19 जनवरी 2024 को एक स्कूल के प्राचार्या द्वारा छात्रों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ था।

गया जिला अन्तर्गत डुमरिया प्रखण्ड के भंगिया पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्राचार्य द्वारा कथित तौर पर छात्रों से खुले आम पैसों की वसूली की जा रही थी। इस बाबत खबर और वायरल वीडियो पर गया जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम संज्ञान लिया।

Gaya News: team formed to investigate viral video of school principal recovering money from students

डीएम गया डॉ. त्यागराजन एस एम ने ने कमिटी बनाकर जांच करवाने का निर्देश दिया है। जांच कमिटी में ये 3 अधिकारी अनुमण्डल पदाधिकारी, (शेरघाटी) भूमि सुधार उप समाहर्त्ता शेरघाटी) और जिला शिक्षा पदाधिकारी ( गया) को जांच करने का आदेश दिया है।

जांच समिति को निर्देश को दिया गया कि उक्त मामले के संबंध में अविलम्ब वायरल वीडियो की समीक्षा करें। इसकी गहराई से जांच कर जाच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। गया जिला पदाधिकारी के इस पहल की लोग खूब तारीफ़ कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के ज़िला पदाधिकारी हर जिले में हो जाएं तो बिहार के स्कूलों से भ्रष्टाचार जड़ से ख़त्म हो जाएगा। यह पहल बहुत ही सराहनीय है, हमारे ज़िला अधिकारी लोगों के हितों के लिए हमेशा सोचते आये हैं। पिछले दिनों उन्होंने रात में सड़कों पर सो रहे लोगों को कंबल भी दिया था।

इसके साथ ही लोगों से यह भी अपील की थी कि, विश्राम गृह या फिर रेन बसेरा में रात गुज़ारें। ठंड से बचने की भी सलाह दी। इसके साथ ही जिले के विभिन्न जगहों पर उलाव की भी व्यवस्था करवाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+