Gaya News: 'मेरी मौत के बाद घर ज़रूर आओगी मां', बेटे का मां को आख़िरी संदेश, बेटी ने खोले राज़
Gaya News: प्रेम प्रसंग और घरेलू विवाद की खबरें आए दिन पढ़ने को मिल रही है। इस वजह से आत्महत्या के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। ताज़ा मामला बिहार के गया ज़िले का है, जहां एक युवक ने ज़हर निगल कर गुरुवार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
युवक के पड़ोसियों को जब पत चला तो उन्होंने उसकी पत्नी को सूचना दी। युवक के प्रेम प्रसंग से तंग आकर उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके बाढ़ (पटना) चली गई थी। पति के खुदकुशी की ख़बर मिलने के बाद वह लोग फतेहपुर (गया) पहुंचे।

फतेहपुर निवासी 40 वर्षीय मदन पांडेय की मौत प्रेम प्रसंग और घरेलू विवाद की वजह से होने की चर्चा है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम प्रसंग की वजह से घरेलू विवाद हुआ था। इसके बाद से ही युवक तनाव में रहने लगा था। मां, पत्नी और बच्चे के छोड जाने के बाद वह अकेला हो गया था।
रोशनी कुमारी (मृतक की बेटी) ने बताया कि पूरे परिवार के साथ वह लोग फतेहपुर में रह रही थी। इसी बीच उनके पिता का एक लड़की से संपर्क में आ गए। बहुत मना करने पर भी नहीं मानें तो मां और भाई के साथ सभी लोग बाढ़ (नानी के घर) चले गए।
रोशनी की मानें तो मदन पांडेय ने प्रेम प्रसंग की वजह से अपनी के साथ भी मारपीट की थी। युवक की मां ने कहा था कि तुम्हे रवैये की वजह से तुम्हारी पत्नी और बच्चे छोड़ कर चले गए। इसी बात पर युवक ने अपनी मां की पिटाई कर दी। बेटे द्वारा पिटाई के बाद महिला भी उसे छोड़कर चली गई।
परिवार के सभी लोगों के जाने के मदन पांडेय अकेला महसूस कर रहा था। जिस लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसके साथ भी पैसे को लेकर विवाद हुआ। इस बात से आहत मदन ने ज़हर निगल कर जीवन लीला समाप्त कर ली।
मदन पांडेय खुदकुशी करने से पहले अपनी मां को व्हाट्सएप पर आख़िरी मैसेज भेजा था, जिसमें उसने लिखा था की 'मेरे मरने के बाद घर में ज़रूर आओगी मां'।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications