गयाः 9वीं के छात्र ने 8वीं की गर्लफ्रेंड से वीडियो चैट करते हुए लगा ली फांसी

गया। बिहार के गया जिले के अनुग्रह पुरी कॉलोनी स्थित मुस्तफाबाद मोहल्ले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां आधी रात को गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते वक्त नाबालिग 9वीं के छात्र ने फांसी लगा ली। मृतक छात्र का नाम विवेक है। विवेक मूल रूप से औरंगाबाद जिले का रहने वाला था लेकिन गया में किराये के कमरे में रहता था। यह घटना शुक्रवार की रात 12 बजे की है। मृतक जिस लड़की से बात कर रहा था वह 8वीं में पढ़ती है। दोनों सेकेंडरी दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे।

gaya minor student hanged himself during video chat with girlfriend

विवेक के फांसी पर झूलने वाली बात गर्लफ्रेंड ने फोन कर रत्नेश नाम के लड़के को जानकारी दी। रत्नेश विवेक का चचेरा भाई है और साथ ही रहता था। रत्नेश ने फिर देर रात फोन कर विवेक के पिता विकास साह को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक लड़के के परिवार वाले पहुंच गए फिर पुलिस को जानकारी दी। रामपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता के बयान के आधार पर लड़की के परिजनों और लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि रत्नेश विवेक का साथ ही रहता था। लेकिन वह तीन दिन पहले औरंगाबाद स्थित घर गया हुआ था। विवेक की गर्लफ्रेंड ने रत्नेश को फोन कर कहा कि उसने विवेक के स्कूल के दोस्त से नंबर लिया है। तुम्हारे भाई ने फांसी लगा ली है। मृतक छात्र के पिता का आरोप है कि उसने वीडियो कॉल कर उसके बेटे को उकसाया और उसने सुसाइड कर लिया।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+