Bihar By Election: गया के बेलागंज से 3 और इमामगंज विधानसभा से 1 प्रत्याशी का आवेदन रद्द, होगी कांटे की टक्कर
Bihar By Election: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाला है। इसी क्रम में गया जिला के दो विधानसभा क्षेत्र इमामगंज और बेलागंज में प्रत्याशियों ने आवेदन किया, जिसमें कुछ के आवेदन रद्द किए गए हैं।
गया जिला के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों द्वारा किए गये नामांकन की संविक्षा तीन प्रत्याशियों के आवेदन रद्द किया गया है। कुल 17 प्रत्याशियों 173 प्रत्याशियों का आवेदन रद्द किया गया, जिनमें पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के जितेंद्र यादव और निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्र यादव और शंभू कुमार का नामांकन रद्द हुआ है।

गया के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से त्रिकोणिया मुकाबला होने की उम्मीद है। इसमें एनडीए की तरफ़ से जदयू की टिकट पर मनोरमा देवी चुनावी मैदान में हैं। ग़ौरतलब है कि मनोरमा देवी जदयू की पूर्व एमएलसी रह चुकी हैं। वहीं उनका मुकाबला बेलागंज से 6 बार विधायक रहे राजद सांसद सुरेंद्र यादव के पुत्र विश्वनाथ कुमार सिंह से होगा।
बेलागंज विधानसभा सीट से प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के बैनर पर मुस्लिम उम्मीदवार प्रोफेसर खिलाफत हुसैन चुनावी मैदान में हैं। इन 3 उम्मीदवारों की वजह से बेलागंज में त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। इसी प्रकार इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 10 प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी सीमा कुमारी, राष्ट्रीय जनतंत्र मोर्चा का आवेदन को रद्द किया गया है।
इमामगंज विधानसभा क्षेत्र पर भी चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। इस सीट से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी बहू दीपा मांझी को एनडीए के बैनर तले हम से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं प्रशांत किशोर ने जनसुराज की तरफ़ से जितेन्द्र पासवान पर चुनावी दांव खेला है। इसके अलावा राजद की तरफ़ से रौशन कुमार चुनावी मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications