लगातार दो बार से रैंक आ रही थी कम, तीसरी बार में BPSC के रिजल्ट में स्टेट टॉपर बने गौरव सिंह

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम अनुमंडल क्षेत्र के शिवसागर प्रखंड के चमहड़ा गांव के निवासी गौरव सिंह ने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ( BPSC Result 2021 ) की परीक्षा में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। गौरव ने पहला रैंक लाकर घर और गांव के लोगों को गौरवन्वित कर दिया है। गौरव सिंह के पिता का नाम स्वर्गीय मनोज सिंह है और उनकी मां का नाम शशि सिंह है, जो शिक्षिका हैं। गौरव फिलहाल पुणे में हैं। गौरव जब बहुत कम उम्र के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद अपने नानी गांव रहकर गौरव ने आगे की पढ़ाई पूरी की।

gaurav singh state topper in bihar public service commission result 2021

Recommended Video

    Bihar Panchayat Chunav 2021: Third Phase की Voting में वोटरों में उत्‍साह, Update | वनइंडिया हिंदी

    प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय तोरनी से प्राप्त की। उसके बाद सीएचएस वाराणसी से आगे की पढ़ाई की। फिर इंजीनियरिंग के लिए उनका चयन हो गया। गौरव ने लगातार तीन बार बीपीएससी क्वालीफाई किया है। पिछले दो चांस में उनका रैंक कम था। इसलिए उन्होंने एक बार फिर कोशिश की और अब वह स्टेट टॉपर बन गए हैं। गौरव की इस बड़ी सफलता पर उनके घर में जश्न का माहौल है।

    लोगों द्वारा बधाई और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। गौरव की मां गांव के ही स्कूल में शिक्षिका हैं। शिक्षिका बनने से पहले उन्होंने एलआईसी के लिए काम किया। पति के देहांत के बाद एलआईसी पॉलिसी बेचकर घर चलाया और बच्चों को पढ़ाया-लिखाया। गौरव सिंह के मामा दिवाकर सिंह ने बताया कि गौरव बचपन से ही पढ़ाई में तेज थे। उन्होंने अभी तक जीवन में जितनी भी परीक्षाएं दी, सबमें सफलता पाई है। गौरव यूपीएससी की तैयारी में जुटे हुए हैं, उम्मीद है उसमें भी वह बेहतर करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+