सुल्तानगंज, प्रयागराज, गंगोत्री या हरिद्वार जाए बिना भी आपको घर पर मिल सकता है गंगाजल, जानिए कैसे?
Gangajal In Gaya Post Office: सावन महीने की शुरुआत के साथ ही शिवभक्त बाबा को जलार्पण कर रहे हैं। शिवभक्त इस महीने बाबा भोले का गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं। पहले बिहार के गया और मगध क्षेत्र के शिव भक्त गंगाजल लाने के लिए दूर-दूर का सफर तय करते थे, लेकिन 2 सालों से उन्हें पवित्र गंगा जल घर पर ही मिल जा रहा है।
शिव भक्तों को अब गंगाजल के लिए सुल्तानगंज, प्रयागराज, गंगोत्री या हरिद्वार का रुख नहीं करना पड़ रहा है। पिछले 2 साल से गया के स्थानीय डाकघर से शिवभक्तों को गंगोत्री का गंगाजल मिल जा रहा है। पंडितों ने बताया कि इस साल सावन में 8 सोमवारी है, अधिक मास लगने की वजह से गंगाजल की डिमांड भी बढ़ने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि हर सोमवार को डाक विभाग सावन के द्वारा गया और जहानाबाद जिले गंगाजल का स्टॉल लगाया जाता है। गया प्रमंडल के प्रमुख शिव मंदिरों के पास गंगोत्री के गंगाजल का स्टॉल लगने से भक्तों को काफी आसानी होती है। गौरतलब है कि 30 रुपए में 250 ML गंगाजल आसानी से मिल जाता है।
पंडितों ने बताया कि सावन का महीना भगवान शंकर का सबस पसंदीदा महीना माना जाता है, यही वजह है कि इस महीने में शिव भक्त पवित्र नदियों के जल से भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हैं। जल चढ़ाने के बाद मन्नत पूरी होने के लिए दुआ करते हैं।
गया प्रमंडल के प्रधान डाकघर सहित गया और जहानाबाद जिले के 59 विभागीय डाकघरों से आप गंगाजल खरीद सकते हैं।ग़ौरतलब है कि पिछले 2 सालों में सबसे ज्यादा गंगोत्री का गंगाजल बेचने में रिकार्ड गया डाक प्रमंडल ने कायम किया है। बिहार में सबसे ज्यादा गंगाजल की बिक्री यहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications