सुशील मोदी पर भड़के तेजस्वी, कहा- अपनी धर्मपत्नी को लेकर छठ पूजा करने आइए
नई दिल्ली। लालू यादव के बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को भाजपा नेता सुशील मोदी पर भड़के उठे और उन्हें खुली चुनौती दे डाली। दरअसल सुशील मोदी ने सोमवार को राबड़ी यादव की छठ पूजा को लेकर ट्विटर पर तंज कसा था। सुशील मोदी ने ट्विट कर लिखा था, 'करोड़ों रुपये के माल, मिट्टी और जमीन घोटाले में फंसने पर जिनके बेटों ने तंत्र-मंत्र और वास्तुदोष निवारण के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए, उनकी माताश्री राबड़ी देवी अब संकट से मुक्ति के लिए छठ करने की दुविधा में है। ... लोग भूल जाते हैं कि पाप की कमाई से कोई पूजा कभी सफल नहीं होती।'

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की यह टिप्पणी पढ़कर तेजस्वी यादव काफी नाराज दिखे और उन्होंने ट्विटर पर ही सुशील मोदी को चुनौती दे डाली। तेजस्वी ने लिखा, 'सुनो। मर्द हों और धर्मी भी हो तो चुनौती स्वीकार करों। गंगा माता में एक तरफ मेरी माँ व्रती रखकर छठ पूजा करेगी और उनके बगल में आपकी धर्मपत्नी "जेसी जॉर्ज"। देखते है कौन कितना लंबे समय तक और कितनी कठिन पूजा कर सकतीं है? औकात पता चल जाएगी?'
सुनो। मर्द हों और धर्मी भी हो तो चुनौती स्वीकार करों। गंगा माता में एक तरफ़ मेरी माँ व्रती रखकर छठ पूजा करेगी और उनके बग़ल में आपकी धर्मपत्नी "जेसी जॉर्ज"। देखते है कौन कितना लंबे समय तक और कितनी कठिन पूजा कर सकतीं है? औक़ात पता चल जाएगी? https://t.co/n74RjGKpbS
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 23, 2017
तेजस्वी याद के इस ट्वीट के लगभग 20 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक सुशील मोदी की तरफ से तेजस्वी की चुनौती का कोई जवाब नहीं आया है। तेजस्वी ने बाद में एक और ट्वीट कर कहा, 'आपके जवाब का इंतज़ार है उपमुख्यमंत्री जी।' बता दें कि तेजस्वी का यह ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर अभी तक 670 लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया दी है और दो हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
इस सबके बीच तेजस्वी यादव ने बताया कि तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद राज्य में सुख-शांति-समृद्धि और विकास के लिए मेरी मां श्रीमती राबड़ी देवी जी छठ पूजा कर रही है। सभी लोग मिलकर छठ की तैयारियों में लगे है।












Click it and Unblock the Notifications