ब्राउन शुगर का अधिक डोज लेने पर NIT पटना के पूर्व छात्र की मौत, तीन दोस्तों पर ह्त्या का आरोप

पटना। एनआईटी पटना के पूर्ववर्ती छात्र की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक छात्र उत्तर प्रदेश के बलिया के मनिहाल गांव का रहने वाला था। उसकी पहचान आदित्य जय सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पटना सिटी के राजगोपाल, उत्तर प्रदेश के अमेठी के सौरभ त्रिपाठी और बेगूसराय के अनमोल कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है।

former student of nit patna died due to overdose of drug

छपरा के रहने वाले मृतक के मामा सचिन कुमार ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया है कि आदित्य के दोस्तों ने उसे नशीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी। उनका कहना है कि आदित्य को उसके दोस्तों ने साजिश के तहत नशीले पदार्थ का ओवर डोज दिया जिससे उसकी मौत हुई है।

मामले में तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आदित्य इसी साल एनआईटी पटना से पास हुआ था। राजगोपाल फिलहाल एनआईटी में पढ़ रहा है। वहीं अनमोल और सौरभ भी एनआईटी के पासआउट हैं। एयरपोर्ट थानेदार अरुण कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

आदित्य के मौसा-मौसी बोरिंग रोड में रहते हैं। वह बुधवार को मौसी के यहां आया था। उसे एनआईटी से मार्कशीट लेनी थी। शाम को कहा कि सीनियर सौरभ त्रिपाठी के यहां जा रहे हैं। सौरभ एनआईटी पटना का साल 2019 का पासआउट है। वह एयरपोर्ट थाना इलाके में किराए के घर में रहता है और कॉम्फेड में नौकरी करता है।

पुलिस ने बताया कि सौरभ के घर पर ही राजगोपाल और अनमोल पहुंचे। चारों ने पार्टी की। ब्राउन शुगर लिया और सो गए। गुरुवार को जब नींद खुली तो देखा कि आदित्य के मुंह से झाग निकल रहा है। वह अचेत था। तीनों उसे लेकर आईजीआईएमएस पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सौरभ के कमरे से पुलिस ने ब्राउन शुगर का एक खाली पुड़िया बरामद किया है। जब सख्ती से पूछताछ की गई तब तीनों ने बताया कि ब्राउन शुगर का एक पुड़िया लेकर आदित्य आया था। आदित्य ने अधिक सेवन किया। पुलिस ने तीनों का मेडिकल टेस्ट कराया। अनमोल राजनैतिक दलों के लिए चुनाव कैंपेन करने वाली एक कंपनी में कोलकाता में काम करता है। वह दो दिन पहले ही पटना आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+