बिहार के मंत्री रहे अवधेश कुशवाहा बोले- अब एनडीए में रहकर हमें एनडीए प्रत्याशी हराना है
पटना। बिहार में नीतीश सरकार की कैबिनेट में मंत्री रह चुके अवधेश कुशवाहा अब पार्टी से खफा चल रहे हैं। अवधेश ने कहा है कि, एनडीए में रहकर हमें एनडीए प्रत्याशी को ही हराना है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पिता-पुत्र दोनों मैदान में हैं। बता दें कि, अवधेश नीतीश कुमार के आश्वासन पर पिछले कुछ दिनों से पिपरा विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनितिक जमीन तलाश रहे थे, लेकिन यहां से एनडीए के ही श्याम बाबू यादव विधायक हैं। ऐसे में जब भाजपा ने अपने नेता श्याम बाबू यादव को दुबारा इसी सीट से चुनाव में उतारा तो अवधेश नाराज हो गए।

अवधेश कुशवाहा की बेचैनी इतनी बढ़ गई कि, उन्होंने घोषणा कर डाली कि हम जदयू से रिश्ता नहीं तोड़ेंगे, लेकिन निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और वर्तमान विधायक को हराएंगे।

कुशवाहा ने यह भी कहा कि, हम जीतकर नीतीश जी के हाथ और मजबूत करेंगे। अपने बेटे के साथ नामांकन पर्चा भरेंगे। हमारे बजाए यदि जनता को युवा चेहरा पसंद आया तो बेटा चुनाव लड़ेगा। अन्यथा हम खुद बागी हो जाएंगे और एनडीए प्रत्याशी के खिलाफ ही चुनाव लड़ पड़ेंगे। पार्टी को हमें ही वहां से टिकट देना चाहिए था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications