सुरक्षा वापस लिए जाने पर राबड़ी बोलीं: ये हमारे परिवार को मारने की साजिश, अगर कहेंगे तो घर भी खाली कर देंगे

सुरक्षा वापस लिए जाने पर राबड़ी बोलीं: ये ह, अगर कहेंगे तो घर भी खाली कर देंगे

पटना। अपनी सुरक्षा हटाए जाने के मामले पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने टिप्पणी की है। राबड़ी ने कहा है कि रात 9 बजे सुरक्षा हटा ली गई। देखें कि सरकार क्या कर रही है? यह मुझे और मेरे परिवार को मारने की साजिश है। राबड़ी ने कहा कि यह नीतीश कुमार, सुशील मोदी और सरकार की साजिश है लालू जी जेल में हैं और हर दिन मर रहे हैं। पता नहीं कि क्या वो बीमारी के कारण मर रहे हैं या दवाइयों का उपयोग कर उन्हें मारा जा रहा है। उनका शुगर लेवल बढ़ बढ़ रहा है मैं सरकार पर भरोसा कैसे करूं? अगर सरकार हमें अपने घर खाली करने के लिए कहती है तो हम इसे करने के लिए तैयार हैं।

चिट्ठी में कहा है कि ...

चिट्ठी में कहा है कि ...

राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार को लिखी एक चिट्ठी में कहा है कि 'पूर्व मुख्यमंत्री द्वय को कर्णाकित आवास 10 सर्कुलर रोड पटना में आवासीय सुरक्षा के साथ-साथ चलन सुरक्षा के रूप में B.M.P-2 के कमाण्डो की प्रतिनियुक्ति 2005 में की गई थी उस समय से ये सुरक्षाकर्मी आवास के अंदर 7 पोस्ट के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री के चलन सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्य कर रहे थे।'

दिखावे मात्र के सुरक्षाकर्मी क्यों रहेंगे?

दिखावे मात्र के सुरक्षाकर्मी क्यों रहेंगे?

राबड़ी ने लिखा है कि -'ज्ञातव्य हो कि मेरे पति पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जी जब 23 दिसंबर 2017 को जेल गए तब सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके साथ प्रतिनियुक्त सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस ले लिया। जो शेष बचे थे वो या तो मेरी सुरक्षा में थे या पूर्व सीएम को कर्णाकित आवासीय सुरक्षा में प्रतिनियुक्त थे। जिस तरह से सारे पोस्ट को खाली करवा कर रात के 12 बजे B.M.P-2 के प्रतिनियुक्त जवानों को आनन फानन में वापस ले लिया गया है, उससे मेरे आवास और मेरी एवं परिवार की सुरक्षा पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गई है। मैं सोच समझ कर निर्णय ले रही हूं कि दिखावे मात्र के सुरक्षाकर्मी क्यों रहेंगे?'

'आपको व आपकी सरकार को बहुत बहुत बधाई'

'आपको व आपकी सरकार को बहुत बहुत बधाई'

राबड़ी ने लिखा है कि - अतः मैं यह निर्णय कर शेष बचे प्रतिनियुक्त सुरक्षाकर्मी व गाड़ियों को अविलंब सरकार को वापस कर रही हूं। मेरे एवं मेरे परिवार के साथ किसी भी प्रकास की अप्रिय घटना होती है तो उनकी जिम्मेवारी गृह विभाग एवं गृह विभाग के मंत्री की होगी। मेरे एवं मेरे परिवार की सुरक्षा बिहार की जनता और कार्यकर्ता करेंगे। इस कार्यवाही के लिए आपको व आपकी सरकार को बहुत बहुत बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+