सेक्स रैकेट चलाने के केस में फंसे बिहार कांग्रेस उपाध्यक्ष, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पूर्व मत्री की बेटी ने सेक्स रैकेट चलाने वालों में बिहार कांग्रेस उपाध्यक्ष का नाम लिया था जिसे एसआईटी ने सही पाया है और अब उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पटना। बिहार में पूर्व मंत्री की बेटी ने रिटायर्ड अफसर के बेटे और प्रियदर्शी शोरूम के मालिक निखिल प्रयदर्शी और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडे पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया था जिसे एसआईटी ने सही पाया है। एसआईटी ब्रजेश पांडे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

सेक्स रैकेट चलाने के केस में फंसे बिहार कांग्रेस उपाध्यक्ष, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

बिहार में चल रही महागठबंधन की सरकार में शामिल कांग्रेस के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष पर पूर्व मंत्री की नाबालिग बेटी ने गंभीर आरोप लगाए थे। मंत्री की नाबालिग बेटी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष को सेक्स रैकेट का सरगना बताया था। एसआईटी ने जांच के बाद पूर्व मंत्री की बेटी के आरोपों को सही पाया है और अब ब्रजेश पांडे पर सेक्स रैकेट का यह केस चलेगा।

जनवरी में पटना के मशहूर प्रियदर्शी शोरूम के मालिक निखिल प्रियदर्शी पर पूर्व दलित कांग्रेसी मंत्री की बेटी ने सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया था। इस मामले में लड़की ने यह भी बयान दिया था कि निखिल प्रियदर्शी उसको ब्रजेश पांडे के पास ले गया जहां उसका यौन शोषण किया गया।

वहीं इस मामले में जब प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी से बातचीत की गई तो उन्होंने इस मामले में अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मुझे अभी इस मामले के बारे में कुछ पता नहीं है।
उधर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडे पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगने के बाद हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि महागठबंधन में बहुत कुछ बुरा हो रहा है।

इस मामले मे आईजी ए.के. यादव ने बताया कि ब्रजेश पांडे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं इस मामले में निखिल और संजीत पहले से ही आरोपी हैं। एसआईटी ने पांडेय के रूपसपुर स्थित घर पर छापेमारी की लेकिन वे नहीं मिले। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि वो भूमिगत हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+