बच्चे को बचाने के लिए सांप से भिड़ गई कुतिया, दोनों ने एक-दूसरे को मार डाला

पटना। अपना बच्चा सबको प्यारा होता है चाहे वो इनसान हो या जानवर, सभी अपने बच्चे की हिफाजत करते हैं। कुछ इसी तरह का नजारा रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला प्रखंड स्थित बांक गांव में देखने को मिला। एक कुतिया अपने बच्चों को सांप से बचाने के लिए भिड़ गयी और देर तक चले शह मात के खेल में सांप जिंदगी से जंग हार गया तो उसके मरने के बाद कुतिया ने भी दम तोड़ दिया। इन दोनों के बीच चल रही लड़ाई को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटनास्थल पर आये लोग बच्चे की रक्षा के लिऐ मौत से टकराने वाली कुतिया की तारीफ करते नजर आये।

Fight between snake and bitch in Bihar, both killed.

यू तो सांप नेवले की लड़ाई अक्सर देखी जाती है लेकिन यहां नजारा कुछ और था। सांप और कुतिया के बीच देर तक लड़ाई चलती रही। दोनों के बीच हो रहे भीषण युद्ध को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जमा थे। कभी सांप जीत जाता तो कभी कुतिया। ऐसे ही शह मात का खेल देर तक चला जिसमें कुतिया ने सांप को गंभीर रूप से घायल कर दिया और धीरे-धीरे सांप हारता जा रहा था। यह नजारा देखने के बाद वहां उपस्थित सभी लोग कुतिया की तारीफ करने लगे। सांप बिल्कुल शांत हो गया और उसने वहीं दम तोड़ दिया। सांप के मरने के कुछ ही देर बाद कुतिया भी मर गई। यह घटना स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला प्रखंड स्थित बांक गांव का है जहां कामेश्वर सिंह के दरवाजे पर एक कुतिया अपने बच्चों को बचाने के लिए सांप से भिड़ गयी। कुतिया सांप को मुंह में पकड़ कर काफी देर तक उससे लड़ती रही। सांप ने भी अपनी जान बचाने के लिए कुतिया पर हमला कर दिया। सांप के जहर से कुतिया की मौत हो गयी। हलांकि, कुतिया ने सांप को मरने से पहले मार डाला। इस घटना को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि करीब एक मीटर लंबा एक सांप घात लगा कर कुतिया के बच्चों को काटने की फिराक में था। खतरे को भांपते हुए कुतिया ने सांप पर हमला कर दिया। बच्चे तो बच गये लेकिन अपनी जान गंवा बैठी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+