Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार: जहरीला प्रसाद खाने से 50 लोग बीमार, 10 की हालत गंभीर

लखीसराय। बिहार के लखीसराय में विषाक्त प्रसाद खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बीमार लोगों में करीब 10 लोगों को गंभीर हालत बताई जा रही है। घटना लखीसराय के बड़हिया के वार्ड नं 17 की है।

fell ill after consuming poisonous prasad in lakhisarai

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार विनय कुमार की दुकान में भगवान सत्यनारायण की पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बताया जाता है कि प्रसाद खाने के बाद 50 लोग बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए बड़हिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि प्रसाद खाने के बाद पेट में दर्द, बुखार एवं उल्टी की शिकायत की। इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि वहां मेडिकल सुविधा का अभाव दिखा।

लोगों का कहना है कि पूजा का प्रसाद खाने के बाद अचनाक उनकी तबियत बिगड़ने लगी। लोगों की तबियत जब जादा बिगड़ने लगी तो बीमार लोगों को आनन-फानन में बड़हिया के रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लोगों के बीमार होने का सिलसिला बढ़ता ही गया और देखते ही देखते अस्पताल में 50 लोगों को भर्ती करवाना पड़ा।

अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल की व्यवस्था लचर है। परिजनों का आरोप है कि न तो यहां डॉक्टरों की समुचित व्यवस्था है और न ही दवाएं मिल पा रही हैं। लोगों का कहना है कि रेफरल में एक डाक्टर के भरोसे सभी लोगों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में दवा नहीं रहने के कारण मरीजों को बाहर से दवा लाना पड रही है। अस्पताल की खराब व्यवस्था को लेकर गुस्साए लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+