बिहारः प्रशासन ने चलाया प्रशांत किशोर के घर पर बुल्डोजर

पटना। जनता दल यूनिाइटेड के पूर्व नेता और चुनावी रणनीतिकार के तौर पर लोकप्रिय प्रशांत किशोर को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। प्रशासन ने उनके बक्सर स्थित घर की चारदीवारी को तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवई प्रशासन ने अधिग्रहण के चलते की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चारदीवारी के साथ ही घर के ब्रह्म स्थान को भी पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। हालांकि अभी तक प्रशांत किशोर की तरफ से प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ex jdu leader prashant kishore house demolished by administration

प्राप्त जानकारी के मुताबिक NH 84 पर फोर लेन के किए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते भूमि अधिग्रहित की गई है। इसी के अनुसार प्रशांत किशोर के घर की चारदीवारी और ब्रह्म स्थान को ध्वस्त किया गया है। जैसे ही प्रशासनिक अधिकारी सरकारी लाव-लश्कर के साथ जैसे ही प्रशांत किशोर के घर के बाहर पहुंचे तो लोगों की भीड़ वहां पर लग गई।

प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए काम किया और केवल 10-15 मिनट के अंदर ही किशोर के घर की चारदीवारी और गेट को तोड़ दिया। इस दौरान प्रशासन के इस काम विरोध किसी ने नहीं किया। हालांकि लोगों के बीच इस बात की चर्चा थी कि किन कारणों से प्रशांत किशोर के घर की दीवार तोड़ी जा रही है। लेकिन बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने अधिग्रहण की बात को स्पष्ट कर दिया।

बता दें कि रणनीतिकार प्रशांत किशोर का ये पुश्तैनी मकान है। इसका निर्माण उनके पिता श्रीकांत पांडेय ने करवाया था। हालांकि प्रशांत किशोर अब यहां पर नहीं रहते हैं। प्रशासन के मुताबिक NH 84 के फोर लेन किये जाने के दौरान इस भूमि को अधिग्रहित कर लिया गया। लेकिन प्रशांत किशोर ने इसका मुआवजा अभी तक नहीं लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+