JDU ऑफिस में कोई आया और लिफाफे में 10 करोड़ देकर चला गया, नीतीश कुमार की पार्टी को पता नहीं किसने दिए पैसे?
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) से इलेक्टोरल बॉन्ड पर प्राप्त ताजा जानकारी के डेटा को चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। यह डेटा आयोग ने सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंपा था। कोर्ट ने बाद में आयोग से इस डेटा को सार्वजनिक करने के लिए कहा था।
जानकारी के मुताबिक बीजेपी को सबसे अधिक लगभग 70 अरब का चंदा मिला है। इसके बाद पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस को 1,397 करोड़ रुपये, कांग्रेस को 1,334 करोड़ रुपये और बीआरएस को 1,322 करोड़ रुपये मिले।

इलेक्टोरल बॉन्ड से चंदा हासिल करने वालों में बिहार के सियासी दल भी पीछे नहीं है। बिहार में सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी को इलेक्टोरल बॉन्ड से करीब 72.50 करोड़ रुपये तो जेडीयू को 13 करोड़ रुपये मिले हैं।
इस बीच 2019 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले प्राप्त दान पर, जेडीयू ने एक विचित्र स्पष्टीकरण दिया, जिसका एक पत्र अब वायरल हो रहा है। इस पत्र के मुताबिक 10 अप्रैल, 2019 जेडीयू को करोड़ों रुपये मिले हैं मगर इसमें जेडीयू ने ये कहा कि उन्हें दानदाताओं के बारे में पता नहीं था और उन्होंने यह जानने की कोशिश भी नहीं की कि दानकर्ता कौन थे।
जनता दल यूनाइटेड के मुताबिक 3 अप्रैल 2019 को उनके पार्टी दफ्तर में कोई आया और एक सील बंद लिफाफा दे गया। इसके बाद जब लिफाफा खोला गया तो उसमें एक-एक करोड़ के 10 इलेक्टोरल बॉन्ड निकले।
जनता दल यूनाइटेड ने कहा, "हमें दानदाताओं के ब्योरे के बारे में जानकारी नहीं है, न तो हम जानते हैं और न ही हमने जानने की कोशिश की है क्योंकि जब हमें बांड प्राप्त हुए, तो माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आदेश अस्तित्व में नहीं था और केवल भारत सरकार की राजपत्र अधिसूचना थी।"
हालांकि आज नीतीश कुमार के आदेश पर जनता दल यूनाइटेड अर्थात जदयू ने इस बात का ऐलान किया कि उन्हें इलेक्टोरल बॉन्ड द्वारा चंदा कौन-कौन सी कंपनियों के द्वारा दिया गया। जेडीयू के मुताबिक भारती एयरटेल और श्री सीमेंट ने पार्टी को 3 करोड़ रुपये चंदा दिए। हालांकि जेडीयू को 10 करोड़ रुपये किसने दिए ये अभी भी एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा नया डेटा किया जारी, 2019 से पहले की भी है जानकारी
-
वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला












Click it and Unblock the Notifications