Bihar News: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दिया बिहार में शिक्षा व्यवस्था सुधारने का मंत्र

Bihar News: बिहार में शिक्षा व्यवस्था पर आए दिन सवाल उठते रहे हैं। प्रदेश में शिक्षा व्यस्था सुधारने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। इसी क्रम में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी शिक्षा व्यवस्था सुधारने को लेकर मंत्र दिया है।

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि पूरी दुनिया में बेतहरीन शिक्षा व्यवस्था के लिए फिनलैंड का नाम लिया जाता है। वहां की तरह बिहार में भी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सकता है। वहां के शिक्षा मॉडल पर नज़र डालने की ज़रूरत है।

Election strategist Prashant Kishore gave the mantra to improve the education system in Bihar

आपको पता चलेगा कि हर गांव, प्रखंड में अच्छा स्कूल बनाने की कोशिश करने के साथ लोगों को स्कूल तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। बिहार में हम लोगों चाहिए कि हर गांव में स्कूल बनाने की जगह हर प्रखंड में एक नेतरहाट की तरह विद्यालय बनाना है।

इस तरह का स्कूल बनाने में हर साल बिहार में 15 हज़ार करोड़ रुपये का ख़र्च आएगा। बिहार में अभी शिक्षा व्यवस्था पर हर साल का बजट 40 हज़ार करोड़ है। हम लोगों की सोच यह है कि हर प्रखंड में एक नेतरहाट जैसा स्कूल बनाया जाए, ताकि पांच साल में एक प्रखंड में पांच विश्वस्तरीय विद्यालय तैयार हो सके।

बिहार में जो अभी मैपिंग हो रही है, प्रदेश में कोई ऐसा प्रखंड नहीं है जहां पांच सही विद्यालय बना दिया जाए तो 15 मिनट से ज्यादा किसी भी बच्चे को अपने घर से स्कूल जाने में नहीं लगेगा। पूरे प्रखंड में जो 25 विद्यालय चल रहे हैं, उसे बंद कर के पांच अच्छे विद्यालय बनाए जाएं। साथ ही स्कूल बस की सुविधा दी जाए।

स्कूल बस की सुविधा देने से यह होगा कि परिजन अपने बच्चों के विद्यालय भेजने में भी संकोच नहीं करेंगे। छात्र खुशी-खुशी सुरक्षित स्कूल आ और जा सकेंगे। बड़े शिक्षा के मॉडल में से एक मॉडल है, ज्यादा विद्यालय होने से अच्छा है कि अच्छे विदलय सुविधाओं के साथ खोले जाएं।

बिहार में तो यह हालात है कि कहीं अच्छा भवन बना दिया गया तो, शिक्षक नहीं है। शिक्षक हैं तो भवन नहीं है। जहां शिक्षक और भवन हैं, वहां पढ़ने के लिए छात्र नहीं हैं, क्योंकि आने जाने की सुविधा नहीं है। इस समस्या को गहराई से समझने की ज़रूरत है। सरकार और समाज की प्राथमिकता में शिक्षा है ही नहीं, यही वजह है कि स्कूलों की छवि खिचड़ी बांटने की बनकर रह गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+