पूर्वी चंपारणः ससुराल वालों ने बहू और उसके दो बच्चों का गला घोंटकर मार डाला

पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के बहुआरा भान गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता और उसके दो बच्चों की निर्ममता से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय धर्मशीला देवी, 6 वर्षीय काजल औप 4 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेजा है। वहीं घटना की सूचना पर पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह, मधुबन इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कमर व थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौके पर पहुंच चुके हैं।

east champaran in laws family did murder of daughter in law and her children

पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा भी थोड़ी देर बाद पहुंच गए। घटना के संबंध में मृतका धर्मशीला के भाई नागेंद्र कुमार जो कि मधुबन थाना क्षेत्र के भगवानपुर का रहने वाला है, उसने बताया कि वे प्रतिदिन अपनी बहन व भांजे से बातचीत करते थे। शुक्रवार की देर शाम से आज सुबह तक जब उनलोगों के बीच बात नहीं हुई तो उन्हें शंका हुई। इसी शंका के आधार पर वे यहां पहुंचे। तब उन्होंने देखा कि उनकी बहन के ससुर सुरेंद्र भगत और भैंसूर जितेंद्र कुमार बोरा में शव रखकर जलाने के लिए जा रहे है। तब उन्होंने शोरगुल किया।

इसके बाद वे दोनों शव को फेंक कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतका धर्मशीला देवी का पति धर्मेंद्र भगत उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में कबाड़ का काम करता है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एक साथ तीन लोगों की हत्या से पूरा गांव हैरान है। परिजनों में चीख-पुकार मची हैं। वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+