अपनी मर्जी से शादी करने वाली लड़कियों को लेकर क्या बोल गए DGP साहब, देखें VIRAL VIDEO
पटना। बिहार सरकार शराबबंदी, दहेज प्रथा और बाल-विवाह सहित कई गलत चीजों को खत्म करने के लिए समाज सुधार यात्रा की शुरुआत की है। इसी कड़ी में समस्तीपुर में आयोजित इस अभियान के तहत कार्यक्रम में बिहार के पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल भी पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। वहीं अब इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में डीजीपी एसके सिंघल माता-पिता की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर शादी करने वाली लड़कियों को नसीहत दे रहे हैं। डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि अपनी मर्जी से शादी करने वाली बेटियों को वेश्यावृत्ति में धकेल दिया जाता है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अब इस बयान का चर्चा हर तरफ हो रहा है।

डीजीपी एसके सिंघल ने नसीहत दी कि अपनी मर्जी से शादी न करें वरना परिणाम बुरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह से शादी करने वाली बेटियों को न सिर्फ हत्या हो जाती है। बल्कि कई बेटियों को तो वेश्यावृत्ति में भी धकेल दिया जाता है। डीजीपी ने साफ कहा कि इसके इतने दुखद परिणाम होते हैं कि जिंदगी भर मां-बाप को तकलीफ होती है।
सीएम नीतीश कुमार के साथ-साथ अधिकारियों की पूरी फौज समाज सुधार यात्रा पर है। सीएम के संबोधन से पूर्व डीजीपी, मुख्य सचिव और तमाम मंत्रियों ने लोगों को संबोधित कर बाल विवाह, दहेज प्रथा और शराबबंदी को लेकर जागरूक किया। अपने संबोधन में डीजीपी एसके सिंघल ने जीविका दीदियों को भी धन्यवाद दिया और समस्तीपुर पुलिस व अधिकारियों को निर्देश दिया कि जीविका दीदी गांव-गांव में शराबबंदी के खिलाफ अभियान चला रही हैं और लोगों को जागरूक कर रही हैं। ऐसे में जीविका दीदियों की हरसंभव मदद की जाए।
डीजीपी एसके सिंघल ने साफ कहा कि बिहार में शराब पूरी सख्ती के साथ बैन है और अगर ऐसे में कोई भी व्यक्ति शराब पीता, बेचता या किसी प्रकार से उसकी संलिप्तता पाई जाती है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों की न सिर्फ गिरफ्तारी होगी, बल्कि कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान लोगों ने हाथ उठाकर भरोसा दिलाया कि सरकार के इस अभियान में वो साथ हैं और किसी भी तरह की सूचना मिलने पर टोल फ्री नम्बर पर इसकी सूचना देंगे।












Click it and Unblock the Notifications