Bihar Politics: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भावी सीएम बताते हुए लगाये गए पोस्टर, चढ़ा सियासी पारा
Bihar Politics, Tejashwi Yadav CM Poster: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सीएम नीतीश कुमार अपनी पार्टी की सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटे हुए हैं। वहीं राजद नेता अपनी पकड़ मज़बूत बनाने की रणनीति पर काम कर रहे है। आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी पार्टिया रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। वहीं लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट भी शुरू हो चुकी है।
जदयू के नेता और कार्यकर्ता सीएम नीतीश को इंडिया गठबंधन का पीएम उम्मीदवार प्रोजेक्ट करने की तिड़कम में भिड़े हुए हैं। वहीं राजद कार्यकर्ता तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम प्रोजेक्ट करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में बिहार की राजधानी पटना में तेजस्वी यादव के आवास के बाहर जन्मदिन की शुभकानाएं देते हुए पोस्टर चस्पा किया गया है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आवास के बाहर चस्पा किए गए पोस्टर में उन्हें भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। पोस्टर में लिखा हुआ है कि बिहारवासियों की तरफ़ से भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को 9 नवंबर 2023 को 34वें जन्मदन की ढेर सारी बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।
तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बताकर कर लगे पोस्टर पर लोगों का कहना है कि पिछली बार के विधानसभा चुनाव में ही तेजस्वी यादव सीएम की कुर्सी पर बैठ जाते, लेकिन सियासी चालों की वजह से पिछड़ गए। इस बार तेजस्वी यादव के सीएम बनने की पूरी संभावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस बात को समझ चुके हैं कि उन्हें प्रदेश की सियासत से उठकर पर केंद्र की सियासत में जाना चाहिए। इसलिए ही वह बहाने-बहाने तेजस्वी यादव को आगे करते हुए नज़र आते रहे हैं। यहां तक कि वह कई बार तेजस्वी यादव को अपना बच्चा तक बता चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications