JDU सांसद के सीएम कराएंगे जातिगत जनगणना वाले बयान को डिप्टी सीएम ने किया खारिज
पटना। बिहार में इन दिनों जातिगत जनगणना को लेकर खूब राजनीति हो रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा ता कि अगर जातीय जनगणना को लेकर केंद्र सरकार नहीं मानी तो बिहार सरकार खुद जातिगत जनगणना करवाएगी। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने इस तरह के किसी भी प्रपोजल के होने को स्पष्ट रूप से इनकार करते हुए कहा कि बिहार सरकार के विचाराधीन इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है।

इसके अलावा डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने जातीय जनगणना को लेकर सीएम नीतीश कुमार द्वारा पीएम मोदी को लिखे गए पत्र पर कहा कि उन्होंने अभी पत्र लिखा है, भारत सरकार सभी पहलुओं को देख रही है, उसके बाद फैसला लेगी।
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से मिलने का अभी समय मांगा है, जो देशहित में होगा भारत सरकार वही कार्य करेगी। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के अलावा भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने भी ऐसी बात को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री के संज्ञान में है और केंद्र सरकार उचित समय पर अपनी बात इसपर रखेगी। जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने जातिगत जनगणना पर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के हवाले से कहा कि अगर भारत सरकार जाति आधारित जनगणना के लिए तैयार है तो ठीक है नहीं तो हम बिहार में जातिगत जनगणना करवाएंगे। जदयू सांसद ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह फैसला बिहार के सीएम का है सूबे में जातिगत जनगणना करवाई जाएगी।
इसके अलावा जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने बताया कि अगर भारत सरकार मान जाती है और राज्यों को जातिगत जनगणना कराने के अधिकार देने का बिल लाती है तो अच्छी बात है नहीं तो बिहार सरकार अपने स्तर से जातिगत जनगणना कराने की तैयारी में है। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवरा को कहा था कि हमारी पार्टी के सांसदों ने जातिगत जनगणना कराने के लिए पीएम को पत्र लिखकर दिया है और गृहमंत्री अमित शाह से भी सांसदों ने बात की है।












Click it and Unblock the Notifications