नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले सम्राट चौधरी का बड़ा बयान
बिहार में भाजपा और जदयू की अगुवाई में नई सरकार का गठन हुआ है। नीतीश कुमार एक बार फिर से एनडीए में लौट आए हैं। नीतीश सरकार की 12 फरवरी को अग्निपरीक्षा है, उन्हें विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करना है।
माना जा रहा था कि नीतीश कुमार आसानी से बहुमत हासिल कर लेंगे। लेकिन जिस तरह से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान सामने आया है उसके बाद ऐसा लग रहा है कि सबकुछ ठीक नहीं है।

बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश हो रही है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार में भारतीय जनता पार्टी और जदयू के पास पूर्ण बहुमत है।
राष्ट्रीय जनता दल के लोग हॉर्स ट्रेडिंग का प्रयास कर हैं। लेकिन उनको पता नहीं है, यह लोकतंत्र है, दो पार्टी की सरकार है, तीसरा हम पार्टी का समर्थन प्राप्त है। कांग्रेस पार्टी का समर्थन नहीं चाहिए, आखिर कौन उनसे समर्थ मांग रहा है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कोई समस्या नहीं है। हमे कांग्रेस का वोट नहीं चाहिए, उनसे कोई उनका वोट नहीं मांग रहा है। वहीं कांग्रेस के विधायकों पर गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में सरकार बन चुकी है।
12 फरवरी को इसकी ताकत पूरी हो जाएगी। कांग्रेस को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। यही वजह है कि विधायकों को हैदराबाद भेजा गया है। वहीं बिहार कांग्रेस का कहना है कि बिहार में कांग्रेस के सभी 19 विधायक एकजुट हैं।
प्रदेश में नई सरकार का गठन होने के बाद सम्राट चौधरी ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। संसद भवन में पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बारे में सम्राट चौधरी ने कहा, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
राष्ट्र की उन्नति को समर्पित आपकी विचारधारा एवं अखंड भारत के संकल्प ने मां भारती का जो गौरव बढ़ाया है, वह सदैव अक्षुण्ण रहे। नरेंद्र मोदी जी को बिहार की जनता बहुत प्यार करती है और प्रधानमंत्री जी भी बिहार की जनता को उतना ही स्नेह करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर कृत संकल्पित हैं।












Click it and Unblock the Notifications