Delhi Jantar Mantar Shooting: दिल्ली के जंतर मंतर पर युवक ने खुद को मारी गोली, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच
Delhi Jantar Mantar Shoot Case: राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर से सोमवार, 10 नवंबर को सुबह एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटनास्थल से एक हथियार बरामद हुआ है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जंतर मंतर पर गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेर लिया। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अभी तक नहीं हो सकी मृतक की पहचान
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है ताकि सबूत इकट्ठा किए जा सकें। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि "शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।"
मामले की गहराई से जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक ने खुद को गोली क्यों मारी और उसके पास हथियार कहां से आया। राजधानी के सबसे सुरक्षित और भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक जंतर मंतर पर हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करने की संभावना है।
अधिक जानकारी मिलने का इंतजार है......
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications