दाऊद के भाई कासकर ने खोला मुंह, 'D' Company के जवाब में उगला बिहार
इकबाल की निशानदेही पर देश के कई राज्यों में छापेमारी चल रही है और इसमें चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। वहीं दो शार्प शूटरों की तलाश में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम बिहार पहुंची है।
पटना। डी-कंपनी का नाम सुनते ही लोगों का दिल दहल उठता है। आंखों के सामने दहशत का वो मंजर दिखने लगता है जिससे कभी मुंबई और बाकी कई राज्यों को मुसीबत झेलनी पड़ी, दर्द सहना पड़ा, चारों तरफ लाश ही लाश देखनी पड़ी। हम बात कर रहे हैं 'डी कंपनी' अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के शूटर की, जिसकी तलाश में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम राजधानी पटना पहुंची है और उन्हें दो शार्प शूटर्स की तलाश है। बता दें की अंडरवर्ल्ड के कुख्यात डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर के गिरफ्तार होने के बाद लगातार मुंबई पुलिस उससे पूछताछ कर उसके गिरोह के कई सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

दाऊद के भाई ने खोला मुंह
इकबाल की निशानदेही पर देश के कई राज्यों में छापेमारी चल रही है और इसमें चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। वहीं दो शार्प शूटरों की तलाश में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम बिहार पहुंची है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। ये दोनों शूटर दाऊद इब्राहिम के भाई के लिए काम किया करते थे। उल्लेखनीय है कि बीते 19 सितंबर को दाऊद के छोटे भाई को मुंबई की ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके ऊपर रंगदारी मांगने के साथ-साथ धमकी देते हुए पैसा लेने का आरोप था।

फटाफट बिहार पहुंची मुंबई पुलिस
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया और उसे अदालत में पेश करते हुए चार दिनों की पुलिस कस्टडी में लिया गया। इन सभी ने पिछले कई सालों से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बिल्डर्स और ज्वेलर्स को धमकी देते हुए 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की उगाही की। ऐसा मुंबई पुलिस अनुमान लगा रही है और इस मामले में मुंबई के दो एनसीपी नेता की भी संदिग्ध भूमिका की जांच कर रही है, जिसने बिल्डर और कासकर के बीच समझौते की भूमिका निभाई है।

पटना एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच छान रही है चप्पा-चप्पा
पटना पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पटना पहुंची और दो शार्प शूटरों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। जिनमें कासकर के दो शूटर शमीम और गुड्डू की तलाश है। ऐसा कहा जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम के भाई की गिरफ्तारी के बाद ये दोनों बिहार के किसी गुप्त स्थान पर छिपे हुए हैं, जिन्हें पटना एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा खोजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications