दरभंगाः मां-बेटी से दबंगों ने किया रेप, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिला के जाले थाना क्षेत्र के गांव में मां-बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव के ही कुछ लोग नाबालिग लड़की को उठाकर ले गए। फिर जब पीड़िता की मां को इस बात की जानकारी हुई तो वह भी पीछे-पीछे चली गई। इस दौरान उसने देखा कि कुछ लोग उसकी लड़की के साथ गलत काम कर रहे थे। जब मां ने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की तो उसे भी पकड़ लिया फिर उसके साथ भी रेप किया।

darbhanga misdeed with mother and daughter

इस दौरान आरोपितों ने मां के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता मां को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपितों ने लड़की के साथ-साथ उसकी मां के साथ भी रेप किया है।थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पीड़िता और आरोपितों के बीच वर्षों से सड़क को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

हालांकि मां और बेटी के साथ हुए रेप की घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले को लेकर पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर इस घटना को पूर्व के विवाद से जोड़ दिए जाने के कारण पुलिस अभी जांच को दूसरी दिशा में लेकर चली गई है। ऐसे में पीड़िता मेडिकल कराने या फिर नामजद आरोपित को गिरफ्तार करने की दिशा में कोई भी काम शुरू नहीं हुआ है। इससे लोगों में आक्रोश है।

इसके अलावा जिले के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के सनहपुर मध्य विद्यालय स्थित बुद्धि गाछी में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकते हुए मिला है। घटना की वजह युवक की पत्नी का मायके में रहना बताया गया है। युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले कटरा थानाक्षेत्र के लखनपुर निवासी स्व. योगेन्द्र महतो के पुत्र जगदीश महतो के रूप में की गई है।

बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह लोगों ने आम के पेड़ से एक युवक के शव को झूलते देखा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। आशंका जताई जा रही है कि गुरुवार की रात युवक ने आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+