दरभंगाः दिनदहाड़े सात करोड़ रुपये के गहने लूट ले गए बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में बुधवार को दिन-दहाड़े एक दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए 7 करोड़ के गहने लूट लिये। यह चोरी शहर के टावर चौक के पास मौजूद स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से हुई। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। चोरी के दौरान अपराधियों ने दर्जनों राउंड फायरिंग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बाबूराम और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

Recommended Video

    Darbhanga में Jewelery Shop से करीब 10 Crore की लूट, हथियार लहराते अपराधी फरार | वनइंडिया हिंदी
    darbhanga loot of ornaments of seven crore rupess from jewell shop

    एसएसपी ने पुलिस की चार टीमों का गठन किया है, जो अपराधियों की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल से पुलिस को खाली कारतूस के अलावा कुछ भी नहीं मिला। बताया जा रहा है कि बुधवार को दगरु सेठ ज्वेलर्स की इकाई अलंकार ज्वेलर्स पर पवन कुमार लाठ रोज की तरह दुकान खोलने की तैयारी कर रहे थे।

    इसी दौरान 8 बदमाशों ने उन्हें अपने कैद में ले लिया। दुकान में मौजूद सभी लोगों को तमंचे की नोक पर रखते हुए तिजोरी खुलवाई। तिजोरी खुलते ही बदमाशों ने लूट लिया। फिर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए बाइक पर सवार होकर सभी बदमाश निकल गए।

    करंट लगने से किसान की मौत

    वहीं बेगूसराय जिले में खेत में पटवन करने के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी पंचायत-एक की है। मृतक की पहचान वार्ड नंबर-13 निवासी सिंटू कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के भाई मिंटू कुमार ने बताया कि सिंटू खेत में पटवन करने गया था।

    पटवन के दौरान खेत के बगल से गुजर रहे 440 वोल्ट के बिजली की तार के चपेट में आ गया। जिसके कारण गंभीर रूप से वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में एक क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बछवाड़ा-कादराबाद-समसा पथ को घंटों जाम रखा।

    घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी पूजा घटना स्थल पर पहुंची और जानकारी लेने के बाद उचित सहायता का आश्वासन दिलाया है। उसके बाद जाम को हटाया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+