पटना में Loan की वजह से दलित महिला उत्पीड़न मामला: JDU नेता के सी त्यागी ने दिया ये आश्वासन
Patna Dalit Women Assault News: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर इंसानियत, शर्मसार हुई है। महज़ 1500 रुपये के लिए एक दलित महिला के साथ ज़्यदती की हदें पार कर दी गईं। महिला के पैसा नहीं चुकता करने की वजह से कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और चेहरे पर पेशाब भी करवाया गया।
दलित महिला उत्पीड़ने मामले में मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने 1500 रुपये का क़र्ज़ चुका दिया था। इसके बाद भी आरोपी और पैसों की मांग कर रहे थे। महिला ने रुपये देने से इंकार किया तो आरोपिया ने इस ख़ौफनाक वारदात को अंजाम दिया। महिला को नाज़ुक हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोन का पैसा नहीं चुकान पर दलित महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर, मारपीट करने और पेशाब पीने के लिए मजबूर करने वाले मामले पर जदयू नेता केसी त्यागी ने अफ़सोस ज़ाहि किया है। उन्होंने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न या उत्पीड़न की कोई भी घटना शर्मनाक और अफसोसजनक है। दोषियों के खिलाफ सख़्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पटना पुलिस की मानें तो आरोपी महिला के मुताबिक शनिवार की रात करीब 10 बजे आरोपी प्रमोद सिंह और उसका बेटा अंशू समेत अन्य लोग दलित महिला के घर जाकर उसे जबरदस्ती अपने घर ले आए। वहां उन्होंने महिला को निर्वस्त्र कर लाठियों डंडो से पिटाई कर, जबरन महिला के चेहरे पर पेशाब करवाया।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर खुसरूपुर थाने में, प्रमोद कुमार, पीयूष कुमार समेत 3 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी रोष है, आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। सभी आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, उन्हें ढूंढने के लिए छापेमार कार्रवाई चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications