Bihar News: इंटर परीक्षा में पास कराने के आ रहे हैं कॉल, हो जाएं सावधान, EOU ने जारी की एडवाइज़री
Cyber Fraud In Bihar: बिहार में मैट्रिक एग्ज़ाम के बाद इंटर एग्ज़ाम संपन्न हो चुका है। इसके साथ ही अब परीक्षार्थियों को ठग नंबर बढ़ाने और पास कराने की लालच देकर ठगी का शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इंटर में पास कराने के लिए फ़र्ज़ी कॉल की शिकायत मिल रही है।
परीक्षा में फेल होने की डर से छात्र ठगी का शिकार ना हो जाएं इस बाबत आर्थिक अपराध इकाई ने एडवाइज़री जारी की है। दरअसल छात्रों को कॉल आ रहे हैं, जिसमें ठग ख़ुद को शिक्षा विभाग का कर्मी बताकर उन्हें नंबर बढ़ाने और पास कराने का लालच दे रहे हैं।

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की तरफ़ से एडवाइजरी जारी कर परीक्षार्थियों को फर्जी कॉल और मैसेज से सावधान रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही इसकी शिकायकत के लिए वाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की गई है।
बिहार बोर्ड इंटरमीटिएट परीक्षा में पास कराने और नंबर बढ़ाने का लालच देकर छात्रों के साथ ठगी नहीं हो, इसलिए बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने सभी क्षेत्रीय IG-DIG को एडवाइज़री जारी कर जनता के बीच प्रचार-प्रसार करवाने का निर्देश दिया है।
EOU के एडीजी नैय्यर हसनैन खां ने कहा कि परीक्षा में पास और अंक बढ़ाने का लालच देने संबंधित किसी को संदेश या कॉल आता है तो, वह तुरंत अपने नज़दीकी थाना या फिर साइबर थाना में शिकायत करें। इसके साथ EOU पटना स्थित सोशल मीडिया पेट्रोलिंग और मॉनिटरिंग यूनिट को भी सूचित करें।
शिकायत करने के लिए वाट्सएप नंबर 8544428404और ई-मेल आईडी [email protected] पर सूचित करें। एडीजी नैय्यर हसनैन खां ने कहा कि शिकायत मिलने पर तुरंत इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पास कराने और नंबर बढ़ाने के नाम पर ठग कॉल कर शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications