Bihar News: बिहार में अपराधियों का बोलबाला!, पहले AIMIM और अब RLJD नेता को मारी गोली
Bihar News: बिहार में अपराधी बेखौफ़ हो चुके हैं, आम आदमी के साथ तो वारदात हो ही रही है, वहीं अब राजनेता भी बदमाशों के निशाने पर आ गए हैं। पिछले दिनो जदयू नेता को अपराधियों ने गोली मारी थी। बीत कल शनिवार को AIMIM (असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी) के युवा नेता की गोली मारी और अब कुशवाहा की पार्टी के नेता को गोली मारी गई है।
शनिवार की देर शाम सीवान के कुतुब छपरा (हुसैनगंज थाना क्षेत्र) के पास बाइक सवार अपराधियों ने AIMIM नेता आरिफ जमाल गोली मारी। बेखौफ़ अपराधियों ने आरिफ़ को उनके ही रेस्टोरेंट पर गोली मारते हुए फरार हो गए। जख्मी हालत में उन्हें अस्पातल ले जाया गया, जहां वह ज़िंदगी जंग हार गए।

ताज़ा मामला बिहार के छपरा ज़िले का है, जहां मेहिया गांव (गरखा थाना क्षेत्र) में राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के युवा छात्र नेता उत्सव कुमार को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। ज़ख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया है।
स्थानीय लोगों की मानें तो उत्सव मेहिया के पास गाड़ी की सर्विस कराने गए थे। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फ़ायरिंग कर दी। घटना में उत्सव घायल हो गए। आनन-फ़ानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
मामले की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुंची और वारदात की जांच कर रही है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नज़र आ रहे हैं। वहीं रमेश प्रसाद सिंह (सर्विसे सेंटर मालिक) ने कहा कि अज्ञात बदमाशों ने अचानक ही फ़ायरिंग शुरू कर दी।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय लोक जनता दल के एक्टिव सदस्यों में उत्सव की गिनती की जाती है। वह RLJD युवा विंग प्रदेश महासचिव की ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं रालोजद कार्यकर्ताओं में काफी रोष है, उनकी मांग है कि जल्द से जलद अपराधियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications