बिहार: लालू यादव के महागठबंधन में शामिल CPI-M ने घोषित किए 4 उम्मीदवार, बंटवारे में कितनी सीटें मिलीं?
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने में लगे हैं। खबर आई है कि, लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की अगुवाई वाले महागठबंधन में शामिल सीपीआई-एम ने बिहार के लिए अपने 4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

सीपीआई-एम के प्रत्याशी घोषित
सीपीआई-एम के इन उम्मीदवारों में अजय कुमार को विभूतिपुर सीट से, मटिहानी से राजेंद्र प्रसाद सिंह को, पिपरा से राजमंगल प्रसाद और माझी विधानसभा सीट से सतेंद्र यादव को चुनाव लड़ना है। इससे पहले सीपीआई-एम एवं अन्य वामदलों को महागठबंधन के टिकट बंटवारे में अपना हिस्सा मिला था। सीपीआई-एम एवं अन्य वामदलों के हिस्से में 29 सीटें आईं थीं। उसी बंटवारे के तहत राष्ट्रीय जनता दल को 144 सीट और कांग्रेस को 70 सीट मिलीं।

महागठबंधन में ये वामदल हैं शामिल
बिहार के लिए तैयार हुए महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी और सीपीआई माले शामिल हैं। हाल ही हुए बंटवारे में वाम दलों को 29 सीटें दी गई हैं। जिसके अनुसार मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) को 4 सीट, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (CPI) को 6 सीटें मिलीं। वहीं, सीपीआई माले 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसे देखा जाए तो सीटों को लेकर चल रही खीचतान में वामदलों ने बाजी मार ली।

कांग्रेस को भी फायदा मिला
महागठबंधन के टिकट बंटवारे में यह भी तय हो चुका है कि, बाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में प्रत्याशी कांग्रेस उतारेगी। यह जानकारी महागठबंधन के नेताओं ने सीट बंटवारे को लेकर पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद दी। तब महागठबंधन में सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सीपीआई-एम बिहार के महागठबंधन में सहयोगी है।












Click it and Unblock the Notifications