बिहार: FB पर हुई मोहब्बत, स्वजनों ने कोर्ट में करवा दी शादी, गांव पहुंची और हो गया कांड
घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव की लड़की को यूपी के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ फिर दोनों की दोस्ती ईश्क में तब्दील हो गई।
कटिहार, 21 जुलाई 2022। बिहार में अजब-ग़जब मोब्बत की खबरें आए दिन देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया के ज़रिए युवाओं का प्रेम परवान चढ़ रहा है। वहीं कई प्रेमी अपनी मोहब्बत को विवाह के बंधन में बांध कर कामयाब हो रहे हैं तो कई प्रेमी धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं। इसके साथ ही कुछ प्रेमी जोड़े को समाज का बहिष्कार भी झेलना पड़ रह है। ताज़ा मामला बिहार के कटिहार ज़िला का जहां एक युवती को फेसबुक के ज़रिए उत्तर प्रदेश के युवक से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोस्ती मोहब्बत में तब्दील हुई और फिर प्रेमी जोड़े ने स्वजनों की रज़ामंदी से कोर्ट में शादी कर ली। शादी के बाद युवती जब मायके पहुंची तो उसके साथ कांड हो गया।

प्रेमी जोड़े के ज़िद के आगे झुका परिवार
घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव की लड़की को यूपी के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ फिर दोनों की दोस्ती ईश्क में तब्दील हो गई। प्यार परवान चढ़ते गया दोनों की मुलाकातें शुरु हुईं। कई बार मुलाक़ात के बाद दोनों ने जब शादी का मन बनाया तो परिजनों ने इसकी इजाज़त नहीं दी। दोनों शादी के लिए अदालत में गुहार लगायी। लड़की और लड़का के ज़िद के आगे परिवार वालों को झुकना पड़ा, जिसक बाद दोनों और परिजनों की सहमति से प्रेमी जोड़े की कोर्ट मैरिज करवा दी गई।

युवती के मायके पहुंचने पर प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट
कटिहार ज़िले के डहेरिया का पूरा मामला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती डहेरिया निवासी है। यूपी के युवक से प्रेम होने के बाद दोनों ने परिवार की इजाज़त से कोर्ट मैरिज की है। कोर्ट मैरिज करने के बाद युवती अपने पति के साथ मायके पहुंची तो प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट की गई। युवती का आरोप है कि डहेरिया पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे और उसके पति को बहुत पीटा । युवती के शरीर पर ब्लेड से भी वार किया गया। इस बाबत साथ सहायक थाना में पीड़ित युवती ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
ग्रामीणों की मानें तो अलिमा खातुन को यूपी के युवक जीत बाबू से फेसबुक के ज़रिए प्यार होने के बाद दोनों के परिवार वालों ने आपसी रज़ामंदी से कोर्ट मैरिज करवाई थी। युवती के मायके लौटने पर पूरे ग्रामीणों ने विरोध नहीं किया था कुछ असमाजिक तत्वों ने प्रेमी जोड़े पर हमला किया जिससे उन दोनों को चोटे आई हैं। पुलिस को दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि दोनों परिवार वालों की रज़ामंदी से शादी करवाई गई है। परिवार वालों को कोर्ट मैरिज से कोई आपत्ति नहीं है। वहीं पुलिस शिकायत के आधार पर जांट में जुट गई है। जांच अधिकारियों का कहना है कि लड़का और लड़की राज़ी थे, दोनों परिवार वालों ने अपनी ख़ुशी से शादी की है। इस मामले में आस-पास के लोगों को दखलअंदाज़ी करने की कोई ज़रूरत ही नहीं थी। मामले की जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: बिहार, मत रो मेरे बच्चों ! भावुक कर देने वाला क्षण, शिक्षक के तबादले पर फूट-फूट कर रोए छात्र












Click it and Unblock the Notifications