CoronaVirus के चलते बिहार में भी 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज, जू और सिनेमा हॉल बंद

पटना। देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार में भी 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया गया है। नीतीश सरकार ने फैसला लेते हुए सभी परीक्षाएं भी कैंसल कर दिया है। साथ ही बिहार दिवस के कार्यक्रम को रद्द किया गया है। सभी स्पोर्ट्स और कल्चरल इवेंट भी रद्द हो गए। सभी पार्क और जू भी 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

coronavirus bihar government closed school college zoo and cinema hall

मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण मेमोरियल और ज्ञान भवन जैसे सभी हॉल की बुकिंग भी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मियों को भी अल्टरनेट डे बुलाने पर विचार हो रहा है ताकि कार्यालयों में किसी भी तरह की कोई गेदरिंग ना हो। राज्य के सभी सिनेमा हॉल को बंद करने का निर्णय किया है। मुख्यसचिव ने बताया कि आज तक 142 मरीज ऑब्जर्वेशन में थे।

उन्होंने कहा कि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर कड़ी जांच की जाएगी और सभी अस्पतालों में आइसीयू में बेड बढ़ाई जाएगी। पीएमसीएच, एम्स और आईजीआईएम्स में 100 वेंटीलेटर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। नॉन वेज पर रोक को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं है। मुख्य सचिव ने कहा कि अभी 31 मार्च तक के लिए ये फैसला है और सोमवार को फिर इसपर समीक्षा की जाएगी।

इस उच्च स्तरीय मीटिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह और गृह सचिव आमिर सुबहानी के साथ कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि पहले ही बिहार सरकार ने पीएमसीएच के सभी डॉक्टरों और अपने कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन ने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. अगले आदेश तक सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+