VTR रिहायशी इलाके में फिर दिखा दुर्लभ सांप, 'वन सुंदरी' भी कहते हैं लोग, जानिए क्यों ?

Copper Headed Trinket Snake दुर्लभ प्रजाती का सांप है। यह सांप ज्यादा तर हिमालय की तराई में पाए जाते हैं।

Copper Headed Trinket Snake In Valmiki Tiger Reserv Van Sundari Saanp Samachar


Unique Snake In Bihar: मंगलवार को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से करीब रिहायशी इलाके में दुर्लभ सांप कॉपर हेडेड ट्रिंकेट देखा गया। गंडक प्रोजेक्ट (जलसंसाधन विभाग) के पास ऊपरी शिविर के तीन नंबर पहाड़ कॉलोनी में इस सांप को देखा गया।

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पारस नाथ तिवारी के बेडरूम में दुर्लभ सांप को देखकर लोग डर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 10 बजे के करीब सांप को रेंगते हुए देखा था। सांप को देखकर लोग डर गए, वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई।

स्थानीय लोग सांप को देख कर डर रहे थे, वहीं वन विभाग की टीम सांप को देखकर खुशी हो रही थी। टीम ने सांप को रेस्क्यू कर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले महीने 13 अप्रैल को भी इस सांप को देखा गया था, लेकिन रेस्क्यू नहीं हो पाया था।

सांप को देखकर इसलिए ही वन विभाग की टीम खुश थी, क्योंकि यह सांप दुर्लभ प्रजाती का विषहीन सांप है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि पिछले महीने जो सांप देखा गया था यह वही सांप है या नहीं। स्नैक कैचर शंकर ने सांप का रेस्क्यू कर VTR के जटाशंकर जंगल में बाहिफाज़त छोड़ दिया।

Recommended Video

    अरे, लड़के ने ‘सांप के फन' को दांतों से दबा लिया! फिर आगे क्या हुआ

    नेचर एनवायरनमेंट वाइल्ड सोसायटी एक्सपर्ट ने बताया कि कॉपर हेडेड ट्रिंकेट सांप को एक अलग नाम से भी जाना जाता है। कॉपर हेडेड ट्रिंकेट सांप का दूसरा नाम वन सुंदरी है, ज्यादातर यह सांप हिमालय के तराई वाले जंगलों में ही पाए जाते है। सांप का सिर रंगीन और पीठ के ऊपर धारियां बनी होती हैं। इसी वजह से वह बहुत ही खूबसूरत दिखता है। इसलिए ही कॉपर हेडेड ट्रिंकेट को वन सुंदरी सांप का दर्जा देते हैं।

    नेचर एनवायरनमेंट के जानकारों का कहना है कि गर्मी बढ़ने की वजह से जंगली जानवर रिहायशी इलाके का रुख करते हैं। हम लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। अगर इस तरह कोई जीव जंतु नज़र आ भी जाए तो उसे नुकसान नहीं पहुंचाएं। वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+