तारापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पप्पू यादव को चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने दिया ऑफर

पटना। बिहार में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में फूट नजर आने लगी है। एक तरफ जहां राजद ने इन दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार उतार दिया है। वहीं कांग्रेस भी अपना प्रत्याशी उतारने की मूड में नजर आ रही है। इसी क्रम में जेल से रिहा होने के बाद पप्पू यादव को कांग्रेस पार्टी ने तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है।

congress party give offer to pappu yadav for bihar assembly byelection on tarapur seat

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा ने कहा कि पप्पू यादव जेल से रिहा हो गए हैं और बिहार में पप्पू यादव लालू यादव के बाद यादवों के दूसरे सबसे बड़े नेता के तौर पर जाने जाते हैं। कांग्रेस उनके संपर्क में हैं, लेकिन शर्त यह है कि पप्पू यादव कांग्रेस के सिंबल पर ही तारापुर विधानसभा से चुनाव लड़ना तय कर लें।

कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने कहा कि अगर पप्पू यादव सहमति व्यक्त करते हैं तो पार्टी इस पर विचार करेगी। बता दें कि आगामी 30 अक्टूबर को बिहार के तारापुर और कुशेश्वरस्थान दो विधानसभा सीट पर राजद की तरफ से उम्मीदवार उतारे जाने के बाद कांग्रेस हमलावर नजर आ रही है।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधाक शकील अहमद खान ने कहा कि राजद ने भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की मुहिम को कमजोर करने की कोशिश की है। कांग्रेस विधा.क ने कहा कि राजद ने गठबंधन को लेकर गलत कदम उठाए हैं। वहीं जदयू के साथ जाने के सवाल पर कांग्रेस नेता शकील अहमद खां ने कहा कि अगर नीतीश कुमार भाजपा के साथ गठबंधन से अलग हो जाएं तो कांग्रेस के दरवाजे उनके लिए खुले रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+