राबड़ी के आवास में निकले कोबरा को मार डाला, जदयू नेता बोले- शिव के गले में लिपटे नाग की हत्या पाप
पटना। बिहार की पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के सरकारी आवास में नाग निकलने से हड़कंप मच गया। करीब पांच फीट के लंबे नाग को देखकर हर कोई दहशत में आ गया। आवास में पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। बड़ी मुश्किल से लोगों ने उसे मारा। वहीं नाग को जान से मारने पर जदयू नेताओं ने राजद को घेर लिया। जदयू के नेताओं ने इसे पाप करार दिया है।

जदयू नेता ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कार्तिक मास में लोग भगवान शंकर की पूजा करते हैं। लालू जी तो खुद भगवान शंकर के भक्त हैं। उनके सपने में आकर भगवान शंकर ने कहा था कि बकरा मत खाना और लालू जी ने छोड़ दिया था। आज के दिन भगवान शंकर के गले में लिपटे रहने वाले नाग देवता की हत्या हो गई। वह भी लालू-राबड़ी के आवास में।
Recommended Video
वहीं जदयू नेता अजय आलोक ने कहा कि मैं इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। लेकिन बस मन दुखी हो गया। यह किसी भी कीमत पर आज नहीं होना चाहिए था। जीव हत्या तो वैसे भी पाप है। मौके पर वन विभाग को सूचना दी जाती तो संभवतः उस नाग की जान बच सकती थी।
बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कुछ दिनों के लिए शाकाहारी हो गए थे। इसके पीछे की कहानी यह है कि साल 2001 में जब लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले मामले में न्यायिक हिरासत में थे तो भगवान शिव उनके सपने में आए और उन्हें शाकाहारी बनने की सलाह दी। उन्होंने खुद ही बताया था कि भगवान की सलाह पर अमल करने के बाद वे देश के रेल मंत्री बने।












Click it and Unblock the Notifications