Bihar Political Crisis: CM Nitish आज नहीं देंगे इस्तीफ़ा, क्या फिर पक रही अलग सियासी खिचड़ी?

Bihar Political Crisis News Update: बिहार में बदलती हुई राजनीति पर देश भर की निगाह है। सियासी गलियारों में यह चर्चा थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफ़ा दे सकते हैं। वहीं सूत्रों के हवाले से ख़बर आ रही है कि सीएम नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा नहीं देंगे।

सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफ़ा नहीं देने की ख़बर सामने आते ही सवाल उठने लगा है कि क्या बिहार में अलग सियासी खिचड़ी पक रही है। इसी क्रम में शनिवार करीब 4 बजे भाजपा विधायकों की पटना में अहम बैठक बुलाई गई है। इस अहम बैठक में भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े भी शिरकत करने वाले हैं।

CM Nitish Kumar Will Not Resign Today, Deputy CM Tejashwi Yadav not easy to change bihar govt

सियासी उठापटक के बीच सीएम नीतीश कुमार के शेड्यूल की बात करें तो आज वह बक्सर दौरे पर रहेंगे, वहां ब्रह्मेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे। सीएम नीतीश कुमार अपने दौरे में व्यस्त हैं बिहार में महागठबंधन नेताओं की धड़कनें तेज़ हैं।

सियासी तूफान के बीच सीएम नीतीश कुमार के पद से इस्तीफ़ा नहीं देने की ख़बर से महागठबंधन के नेताओं ने थोड़ी राहत की सांस ली है। सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश कुमार रविवार को करीब 10 बजे पार्टी के विधायकों, सांसदों और पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे।

जदयू नेताओं से बैठक के बाद 12 बजे तक इस्तीफ़ा दे सकते हैं। राजभवन में कल शाम ही करीब 4 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। बिहार में संभावनाओं की सियासत पर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने भी वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत की।

वन इंडिया हिंदी के वरिष्ट संवाददाता इंज़माम वहीदी से उन्होंने कहा कि मीडिया वाले अनर्गल ख़बरें चला रहे हैं कि कांग्रेस विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। यह फिज़ूल की बात है, हमारे सभी विधायक मज़बूती के साथ खड़े हैं। मीडिया वालों से गुज़ारिश है कि अनर्गल खबरें नहीं चलाएं।

सियासी तूफान के बीच सूत्रों के हवाले से यह भी खबर सामने आ रही है कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने नेता और कार्यकर्ताओं से कहा है कि इतनी आसानी से सत्ता परिवर्तन नहीं होगा। दोबारा ताजपोशी नहीं होने देंगे। शुक्रवार को तेजस्वी यादव पूरे दिन अपने कोर कमेटी मेम्बर के साथ बैठक करते रहे थे।

सीएम नीतीश का शनिवार को इस्तीफ़ा नहीं देना, कांग्रेस विधायक दल के नेता का बयान और तेजस्वी यादव के स्टैंड से तो यह लग रहा है कि बिहार में अलग ही सियासी खिचड़ी पक रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+